• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rain in Indore: इंदौर में आज भी बारिश के आसार, मौसम में घुली ठंडक से गर्मी से मिली राहत

प्री-मानसून बारिश की इंदौर शहरवासियों को गर्मी से राहत दिलाई है। शुक्रवार से शुरू हुआ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी सुबह से बादल छाए हुए ह...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 23 Jun 2024 07:43:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Jun 2024 07:53:09 AM (IST)
Rain in Indore: इंदौर में आज भी बारिश के आसार, मौसम में घुली ठंडक से गर्मी से मिली राहत
इंदौर में शनिवार रात कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, तस्वीर शहर के महेश गार्ड लाइन की।

HighLights

  1. इंदौर में प्री-मानसून बारिश का दौर है जारी।
  2. दो दिन से हो रही बारिश से गिरा तापमान।
  3. 25 जून तक इंदौर में छा सकता है मानसून।

Rain in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर और आस-पास के इलाके प्री-मानसून की बारिश से तरबरत हो गए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना और 40 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा भी चलेगी।

शनिवार रात हुई बारिश

इंदौर में शनिवार सुबह गर्मी के कारण शहरवासी परेशान रहे। हालांकि दोपहर बाद बादल भी छा गए थे। शहर में रात 9.30 बजे बाद अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। इससे शहवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

बीती रात 11.30 बजे तक एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 2.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं रीगल क्षेत्र में 4.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.8 डिग्री दर्ज किया गया।


वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात में हवा अधिकतम 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

naidunia_image

मानसून के साथ 6 मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 6 मौसम प्रणालियां सक्रिय होने के साथ कुछ हिस्सों में मानसून भी सक्रिय हो गया है। इसी के कारण प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का दौर चल रहा है।

मध्य प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा 27 मिलीमीटर बारिश धार में दर्ज हुई, इसके बाद सिवनी में 12 मिमी, सतना और मलाजखंड में 7 मिमी, 6 मिमी बारिश नौगांव में, उमरिया और सीधी में 5 मिमी, सागर में चार मिमी बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 42 डिग्री डिग्री सेल्सियस तापमान शिवपुरी में रहा।