• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी के परिवार ने उठाया सवाल- सोनम रघुवंशी की मदद करने वाले एक-एक कर कैसे छूट रहे?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की मदद करने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को शिलांग कोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे पहले भी सबूत छुपाने के आ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 08:19:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Jul 2025 08:54:43 AM (IST)
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी के परिवार ने उठाया सवाल- सोनम रघुवंशी की मदद करने वाले एक-एक कर कैसे छूट रहे?
लोकेंद्र तोमर, सिलोम जेम्स और बलवीर अहिरवार की तस्वीर। फाइल फोटो

HighLights

  1. 28 दिन में ही शिलांग जेल से छूट गया सिलोम जेम्स।
  2. ठेकेदार व चौकीदार को पहले मिल चुकी जमानत।
  3. शिलांग पुलिस की एसआईटी जांच पर उठे सवाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) और राज कुशवाह का सामान गायब कर साक्ष्य छुपाने का आरोपित प्रापर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स 28 दिन में ही जेल से छूट गया। शुक्रवार को शिलांग कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। बता दें कि इसके पहले सबूत छुपाने के आरोपी ठेकेदार लोकेन्द्र व चौकीदार बलवीर को कोर्ट जमानत दे चुकी है। ऐसे में शिलांग पुलिस की एसआईटी की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

उधर सिलोम के वकील व इंदौर के एडवोकेट देवेश शर्मा ने बताया कि मेरे पक्षकार सिलोम का राजा रघुवंशी की हत्या से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप कोई लेना-देना नहीं है। वह सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह व अन्य तीन आरोपियों को नहीं जानता है। उन्होंने कोर्ट में बताया है कि वह पुलिस की जांच में हर तरह का सहयोग करेंगे। जब भी पुलिस बुलाएगी, वो हाजिर हो जाएंगे। इस पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है।


कमजोर जमानत से एक-एक कर छूट रहे आरोपी

naidunia_image

सबूत मिटाने के आरोपी सिलोम जेम्स (महालक्ष्मीनगर) को जमानत मिलने से राजा रघुवंशी का परिवार नाराज है। उनका आरोप है कि कमजोर विवेचना के कारण एक-एक कर आरोपी रिहा हो रहे हैं। राजा रघुवंशी के भाई विपिन के मुताबिक शिलांग पुलिस ने अभी इस मामले में चालान पेश नहीं किया और तीन आरोपी लोकेंद्र तोमर, बलवीर अहिरवार और सिलोम जेम्स को जमानत मिल गई। सिलोम ने तो आरोपी राज कुशवाह को फरारी के लिए न सिर्फ रूम दिया बल्कि सोनम रघुवंशी को ठहराया और उसका सामान भी गायब किया।

जेल में बंद सोनम रघुवंशी से बात कर कर रहा भाई गोविंद

शिलांग पुलिस ने उससे राजा की चेन व अन्य सामान जब्त किया, इसके बाद भी जमानत हो गई। विपिन के मुताबिक जांच में चूक हुई है। पुलिस से कुछ चीजें छूटी हैं। उन्हें चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है।

naidunia_image

राजा रघुवंशी हत्याकांड देशभर में चर्चित हुआ है। चिह्नित केस में आरोपितों को जमानत मिलना गंभीर चूक है। विपिन के अनुसार हमारे साथ धोखा हो रहा है। सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी भी विश्वसनीय नहीं है। वह जेल में बंद सोनम रघुवंशी से फोन पर बात कर रहा है।