• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम को मिली जमानत, 10 महीने बाद जेल से होगी रिहाई, पुलिस चूक का मिला लाभ

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपित और मृतक राजा की पत्नी, सोनम रघुवंशी को न्यायालय से जमानत मिल गई ह...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 04:23:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 08:51:42 PM (IST)
राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम को मिली जमानत, 10 महीने बाद जेल से होगी रिहाई, पुलिस चूक का मिला लाभ
राजा के भाई ने की सोनम की बेल की पुष्टि। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत
  2. राजा के भाई ने की सोनम की बेल की पुष्टि
  3. न्याय की लड़ाई लड़ रहे परिवार को झटका

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी (25 वर्ष) को मेघालय की राजधानी शिलांग की सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है। हालांकि इसके लिए अदालत ने यह शर्त भी लगाई है कि वह बिना अनुमति शिलांग नहीं छोड़ सकेगी और प्रत्येक सुनवाई पर न्यायालय में उपस्थित रहेगी।

न्यायालय ने सोनम की गिरफ्तारी प्रक्रिया में पुलिस की खामियों को आधार मानकर जमानत दी है। सोनम के पिता देवीलाल रघुवंशी और मामा ने मंगलवार को इंदौर से शिलांग पहुंचकर मुचलका की धनराशि जमा कर दी। संभवतः बुधवार को सोनम की जेल से रिहाई संभव है। बता दें कि सोनम 10 महीने से शिलांग जेल में बंद है।


मौलिक अधिकारों का उल्लंघन और पुलिस की खामियां

न्यायालय ने पाया कि सोनम की गिरफ्तारी के आधार पुलिस ने प्रभावी तरीके से नहीं बताए। हत्या के मामले की बीएनएस की धारा 103 का स्पष्ट उल्लेख भी दस्तावेजों में नहीं पाया गया। पाया गया कि गिरफ्तारी के आधारों की स्पष्ट जानकारी न मिलने से आरोपित अपने बचाव की कानूनी तैयारी प्रभावी ढंग से नहीं कर सकी।

इसे न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत आरोपित के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन माना और अपने निर्णय में सुप्रीम कोर्ट के कुछ फैसलों का संदर्भ देते हुए जमानत आदेश में कहा है कि गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी देना अनिवार्य है और इसके उल्लंघन की स्थिति में जमानत दी जा सकती है, चाहे मामला गंभीर ही क्यों न हो।

जांच में सुस्ती और गवाहों के बयानों में देरी

न्यायालय ने प्रकरण की पुलिस जांच में सुस्ती भी पाई। पाया कि अभी तक 90 में से सिर्फ चार गवाहों के ही बयान हुए हैं। बता दें कि सोनम नौ जून 2025 से न्यायिक हिरासत में थी, जबकि 90 गवाहों में से अब तक केवल चार के ही बयान दर्ज हो सके हैं। सप्लीमेंट्री चार्जशीट के कारण सुनवाई भी प्रभावित हुई। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपित को अनिश्चित अवधि तक जेल में रखना उचित नहीं है। वहीं, राजा रघुवंशी के स्वजन ने सोनम को जमानत पर निराशा जताई है।

जमानत की ये हैं शर्तें

शिलांग की सीमा बिना अनुमति नहीं छोड़ेगी। प्रत्येक सुनवाई पर न्यायालय में उपस्थित रहना होगा। गवाहों को प्रभावित करने की किसी प्रकार की कोई कोशिश और साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेगी। पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगी। 50 हजार रुपये का निजी मुचलका और दो जमानती के आधार पर जमानत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- मौत से पहले परिवार को किया वीडियो कॉल, फिर ड्यूटी पर तैनात SAF जवान की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

खाई में मिला था शव, लापता हो गई थी सोनम

बता दें कि पिछले वर्ष 2025 में 11 मई को कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई। दोनों 21 मई को हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे। वहां चेरापूंजी क्षेत्र से 23 मई को राजा और सोनम लापता हो गए। 10 दिन बाद राजा का शव 30 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ। शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। पहले राजा की मौत को लूट की घटना से जोड़ा जा रहा था, लेकिन सोनम का लापता होना बड़ी पहेली बन गया था। नौ जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे पर बदहवाश हालत में मिली।

10 जून को पुलिस उसे हिरासत में शिलांग ले गई। इसके बाद शिलांग पुलिस ने अपनी जांच के बाद चौंकाने वाला दावा किया कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने कथित प्रेमी और नौकर इंदौर के राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची। तीन सुपारी किलर से हत्या कराने के बाद राजा का शव खाई में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने सोनम, राज और तीन सुपारी किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत व आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया था। वे सभी जेल में हैं।