• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के दोस्तों से पूछताछ कर रही शिलांग एसआईटी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही शिलांग पुलिस की एसआईटी ने इंदौर में दो युवकों से पूछताछ की। दोनों युवक सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के दोस्त हैं। ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 21 Aug 2025 10:53:03 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 Aug 2025 12:35:44 PM (IST)
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के दोस्तों से पूछताछ कर रही शिलांग एसआईटी
राज कुशवाह, राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की फाइल फोटो।

HighLights

  1. भरत जाधव और अभिषेक मोरे को पूछताछ के लिए तलब किया।
  2. आनंद, आकाश और विशाल से भी इनका संपर्क रहा था।
  3. एसआईटी हत्या के पूर्व खरीदे फोन की भी जांच करवा रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) की जांच कर रहे शिलांग पुलिस के विशेष जांच दल(एसआईटी) ने बुधवार को दो युवकों से पूछताछ की। दोनों राजा रघुवंशी हत्याकांड के मास्टर माइंड सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) और राज कुशवाह से जुड़े हैं। एसआईटी हत्या के पूर्व खरीदे फोन की भी जांच करवा रही है। इधर हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस शिलांग कोर्ट में सितंबर में चार्टशीट पेश करेगी।

डीसीपी (अपराध) राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस का दल मंगलवार रात इंदौर आया। तीन सदस्यीय टीम ने बताया कि राजा की हत्या के पूर्व सोनम और राज ने नए फोन खरीदे थे। पुलिस ने इस संबंध में जांच की और जेल रोड पहुंची। इसके बाद टीम ने भरत जाधव और अभिषेक मोरे को भी पूछताछ के लिए तलब किया।


पिता बोले- कॉलोनी में रहने की वजह से हुआ परिचय

naidunia_image

भरत रिवर साइड रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। अभिषेक हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रानिक्स कॉम्पलेक्स में काम करता है। दोनों ही नंदबाग के समीप मीरा कॉलोनी और गोविंद नगर क्षेत्र में रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक आनंद, आकाश और विशाल से भी उनका संपर्क रहा है।

राजा की हत्या के पूर्व भी संपर्क में थे। एसआईटी ने इस संबंध में भी पूछताछ की है। भरत के पिता महेश के मुताबिक एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आनंद, आकाश और विशाल से परिचय था। भरत का राजा हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है।

naidunia_image

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस एक-एक सबूत इकट्ठे कर रही है। इसके पहले शिलांग पुलिस इंदौर में उन सभी जगहों की तलाशी ले चुकी है, जहां सोनम, राज और हत्याकांड में शामिल उनके साथी रह रहे थे।