• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर से बनारस गई थी Sonam Raghuvanshi, गाजीपुर जाने वाली बस में पास बैठी युवती ने खोला बड़ा राज

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। सोनम के साथ बैठी उजाला यादव ने बताया कि वह इंद...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 08:53:21 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 10:43:59 AM (IST)
इंदौर से बनारस गई थी Sonam Raghuvanshi, गाजीपुर जाने वाली बस में पास बैठी युवती ने खोला बड़ा राज
बस में साथ बैठी युवती ने सोनम को लेकर दी नई जानकारी।

HighLights

  1. सोनम की बस यात्रा और उजाला के पास बैठी हुई थी।
  2. उसने उजाला के फोन से किसी को फोन भी लगाया।
  3. गोरखपुर जाने के लिए सोनम ने जानकारी भी मांगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर, शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपित उसकी पत्नी सोनम इंदौर से रवाना होने के बाद बनारस गई थी और वहां से बस द्वारा गाजीपुर पहुंची। सफर के दौरान सोनम की सहयात्री गाजीपुर की उजाला यादव मोबाइल फोन पर जब राजा रघुवंशी हत्याकांड के फोटो देख रही थी तब सोनम ने उसे टोकते हुए कहा था कि ये बेकार वीडियो मत देखो।

उस वक्त सोनम ने कपड़े से अपना मुंह ढंक रखा था इसलिए पहचान नहीं पाई लेकिन अगले दिन उसकी गिरफ्तारी गाजीपुर से होने की जानकारी मिली तो तस्वीर देखकर ही पहचान गई कि ये युवती उसके साथ बस में बैठी है।


नईदुनिया से चर्चा में उजाला ने बताया कि उसके पास की सीट पर जींस-टीशर्ट और हरे दुपट्टे से चेहरा ढंके युवती बैठी थी। उसके हाथ में जूस की बोतल भी थी। युवती ने सफर के दौरान उजाला से पानी की बोतल मांगकर पानी पिया था।

गोरखपुर जाने के लिए दूसरा विकल्प पूछा

naidunia_image

उजाला द्वारा खरीदा गया टिकट ।

उजाला ने बताया कि उसके पास की सीट पर बैठते ही सोनम ने उजाला से पूछा कि गोरखपुर जाने के लिए बस के अलावा अन्य विकल्प क्या हैं? इस पर उजाला ने उसे बनारस से गोरखपुर रात तीन बजे जाने वाली ट्रेन की जानकारी भी दी लेकिन सोनम ने बस से ही गाजीपुर तक का सफर करने का निर्णय लिया।

उजाला ने बताया कि बनारस के कैंट स्टेशन पर उजाला को सोनम मिली। रात 10.30 बजे सोनम बस में बैठी। बस रात 11 बजे बस गाजीपुर पहुंची थी। सोनम ने उजाला का फोन लेकर किसी को फोन भी लगाया लेकिन बात नहीं हुई। फोन वापस देने से पहले सोनम ने डायल नंबर भी मिटा दिया।

मुंह पर कपड़ा बांधकर सोनम को छोड़ने आए थे दो युवक

उजाला ने बताया कि बनारस बस स्टैंड पर सोनम ने बस में चढ़ने से पहले उससे पूछा था कि आपको कहा जाना है। मैंने बताया मैं गाजीपुर जा रही हूं। सोनम बोली मुझे भी गाजीपुर जाना है। मैंने देखा था सोनम को छोड़ने दो लड़के आए थे। उन्होंने भी मुंह पर सफेद कपड़ा बांधा था।

बनारस बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज देखे जाए तो उनकी पहचान हो सकती है। उजाला ने बताया कि वे लखनऊ में पढ़ती हैं और अपनी बड़ी मां के निधन के कारण अपने घर जा रही थीं। उजाला गाजीपुर से 10 किमी पहले शाहदपुर में उतर गई थीं।

naidunia_image

राजा के बड़े भाई को भी सूचित किया

उजाला ने बताया अगले दिन सोनम के पकड़े जाने की जानकारी उन्हें मिली तो उसने सोशल मीडिया पर वायरल राजा और सोनम की शादी के कार्ड को देखकर राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी को फोनकर कर यह जानकारी भी दी थी।

स्वजन और दोस्तों ने कैंडल मार्च निकाला

इधर इंदौर में शनिवार को राजा के स्वजन, दोस्त, रिश्तेदार और निजी संस्था ने कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी। राजा के भाई सचिन ने कहा कि आरोपित सोनम का नार्को टेस्ट होना चाहिए। उसने गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की।