• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Verma: कौन है संजय वर्मा?... जिससे सोनम रघुवंशी ने तीन हफ्ते में 234 बार बात की

Sanjay Verma: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी और संजय वर्मा के बीच 234 बार बातचीत का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच में यह बात सामने आई है कि संजय वर्मा का फोन हत्या के बाद से स्विच ऑफ आ रहा है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 01:45:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Jun 2025 03:03:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Sanjay Verma: कौन है संजय वर्मा?... जिससे सोनम रघुवंशी ने तीन हफ्ते में 234 बार बात की
सोनम रघुवंशी की तस्वीर, जब वह गाजीपुर के ढाबे में मिली थी।

HighLights

  1. राजा की हत्या के बाद से संजय वर्मा का फोन बंद है।
  2. मोबाइल में संजय वर्मा होटल नाम से सेव मिला नंबर।
  3. किसी और के नाम से सिम लेने की भी हैं आशंका।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नए शख्स संजय वर्मा का नाम सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से इसको लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। यह जानकारी सामने आई है कि संजय वर्मा होटल नाम से मोबाइल में सेव नंबर पर सोनम ने एक मार्च से 8 अप्रैल के बीच लगातार बात की। तीन हफ्ते में ही सोनम की इस नंबर पर 234 बार बात हुई।

यह बात भी सामने आई है कि राजा हत्याकांड के बाद से ही संजय वर्मा का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। अभी तक पुलिस ने सभी इसको लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। अब इस नए नाम के सामने आने के बाद जांच एक नई दिशा में जा सकती है।


हो सकता है किसी और के नाम से नंबर लिया हो

naidunia_image

सोनम और राज कुशवाह ने ही मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। ऐसा भी माना जा रहा है कि हो सकता है कि संजय वर्मा के नाम पर इन्होंने यह मोबाइल नंबर लिया हो। ताकि हत्या की साजिश रचने के लिए इसका उपयोग किया जा सके और कभी जांच हो तो नंबर किसी दूसरे नाम पर होने की वजह से ये लोग बच सकें।

हत्या के लिए भी खरीदी थी सिम

अभी तक हुई जांच में यह सामने आया है कि शिलांग में राजा की हत्या करने पहुंचे विशाल, आकाश और आनंद ने भी नई सिम ली थी। राजा को मारने के बाद इन्होंने नंबर बंद करके सिम फेंक दी।

naidunia_image

एसआईटी अलग-अलग एंगल पर कर रहीं जांच

मेघालय पुलिस की एसआईटी सोनम और राज के अफेयर की वजह से राजा की हत्या किए जाने के एंगल के साथ अन्य मामले में भी जांच कर रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि इनके बीच कोई रुपयों का लेन-देन हुआ था, जिससे हत्या की गई हो।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।