• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Pran Pratishtha: मालवा से करीब 23 लोग और 142 साधु-संत अयोध्‍या के कार्यक्रम में शामिल होंगे

Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में अयोध्या में पूरे देश से करीब 7000 लोगों को आमंत्रित किया गया है। मालवा से करीब 23 लोग औ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 21 Jan 2024 08:47:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jan 2024 08:47:56 AM (IST)
Ram Mandir Pran Pratishtha: मालवा से करीब 23 लोग और 142 साधु-संत अयोध्‍या के कार्यक्रम में शामिल होंगे

HighLights

  1. कलयुग में श्रीराम का ‘वनवास’ समाप्त होने के साक्षी बनेंगे ‘हम’
  2. इंदौर से भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या जाएंगे भक्त
  3. अयोध्या में पूरे देश से करीब 7000 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

राघव तिवारी, इंदौर। देश दो महीने में दूसरी बार दीपावली मनाने जा रहा है। त्रेतायुग से दीपावली मनाई जा रही है, परंतु पहली बार ऐसा होगा कि दीपावली जनवरी माह में मनाई जा रही है। 550 वर्ष के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे में हर गांव, शहर भगवा ध्वज, श्रीराम मूर्ति, दीये आदि सामग्री से सजा है। इंदौर में दीपावली सा माहौल दिखने लगा है। साथ ही इंदौर से कुछ चुनिंदा हस्तियां 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की साक्षी बनेंगी।

7000 लोगों को आमंत्रण

अयोध्या में पूरे देश से करीब 7000 लोगों को आमंत्रित किया गया है। मालवा से करीब 23 लोग और 142 साधु अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहर से आमंत्रित लोग इसको लेकर काफी उत्साहित हैं, मानो त्रेतायुग हो और श्रीराम वनवास से वापस अयोध्या लौट रहे हैं और इन्हें प्रभु श्रीराम के स्वागत का मौका मिलेगा। नईदुनिया से विशेष बातचीत में आमंत्रितों ने अपनी भावनाएं साझा कीं।


ह्रदय में उठ रहीं प्रसन्नता की लहरें

विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने शनिवार को अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। इसके पूर्व इन्होंने बताया कि छह साल की उम्र में अयोध्या गया था। इसके बाद कई बार अयोध्या के पास से निकलना हुआ लेकिन कभी वहां जा नहीं सका। मन में भी एक चिंतन चलता था कि जब श्री राम का मंदिर बनेगा तभी अयोध्या में दर्शन करने जाऊंगा। प्रभु की कृपा देखिए, 22 जनवरी के लिए अयोध्या से प्रभु का बुलावा भी आ गया। ह्रदय प्रसन्नता की जो लहरें उठ रही हैं, उन्हें व्यक्त करना संभव नहीं है। कोई तैयारी नहीं की है। बस मन में रामलला के दर्शन की लालसा है। इतने सालों के संघर्ष के बाद आज जब अयोध्या सज रही है तो ये हमारा सौभाग्य है कि हम इस पल के साक्षी बनेंगे। मेरे पूरे नगर में खुशी है कि यहां से कोई अयोध्या जा रहा है।

श्रीराम शब्द ही काफी है, अब तो पूरा राम मंदिर है

उज्जैन स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मिथिला प्रसाद ने कहा कि श्रीराम शब्द ही काफी है। सदियों से श्रीराम हमारे आदर्श हैं। जब से राम मंदिर के निर्माण की खबर आई है, तब से खुशी हो रही है। इसके बाद अयोध्या से जब न्योता आया, तब लगा यह न्योता सीधे श्रीराम की ओर से आया है। मेरे घर का माहौल हमेशा राममय रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को पूरा सुंदरकांड मुंह जुबानी कंठस्थ है। आज हर दिन राम मंदिर के संघर्ष की दास्तां याद आती है। राम मंदिर का भव्य निर्माण देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता है।