यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramadan 2024: मुस्लिम समाज आज रखेगा रमजान माह का पहला रोजा
Ramadan 2024: चांद नजर आते ही समाजजनों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद।
By ramkrashna MuleEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 12 Mar 2024 09:19:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 Mar 2024 09:19:44 AM (IST)
मुस्लिम समाज आज रखेगा रमजान माह का पहला रोजानईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Ramadan 2024। मुस्लिम समाज पाक रमजान माह का पहला रोजा मंगलवार को रखेगा। इस मौके पर पांच वक्त की नमाज और विशेष नमाज तरावीह अदा की जाएगी।सोमवार को शाम गहराने के साथ ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में समाजजनों की निगाह आसमान को ताक रही थी, जैसे ही चांद नजर आया बधाई का दौर शुरू हो गया। समाजजन एक दूसरे को मुबारक बाद देने लगे।
![naidunia_image]()
शहरकाजी डा. इशरत अली ने बताया कि 12 मार्च को समाजजन पहला रोजा रखेंगे। सहरी का समय 5.22 और इफ्तारी का वक्त शाम 6.38 बजे का रहेगा। इधर सोमवार को बोहरा समाज ने रमजान माह का दूसरा रोजा रखा। शिया बोहरा समाज के प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने बताया कि शहर की सभी 15 बोहरा समाज की मस्जिदों एवं मरकजों में एक साथ समाजजनों ने पांच वक्त की नमाज अदा की। मस्जिदों में इबादत की रौनक हर तरफ नजर आ रही है। इबादत करने वालों ने अपने स्नेहजनों और देश की तरक्की के लिए दुआ की। शाम को इफ्तीयारी हुई। बोहरा समाज का तीसरा रोजा मंगलवार को होगा।