Rangpanchami 2022 in Indore : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दो साल बाद एक बार फिर मध्यक्षेत्र में रंगपंचमी का उल्लास मंगलवार सुबह से छा गया। लोग मस्ती के रंग में रंगे नजर आए। शहर में सुबह प्रभातफेरी गेर निकाली गई, जो राजवाड़ा पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। हर तरफ रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। गेर में शामिल होने के लिए शहर के कोने-कोने से लोग राजवाड़ा पर जुटने शुरू हो गए थे।
नगर निगम द्वारा आज रंग पंचमी पर शहर में गैर निकलने के तत्काल पश्चात सफाई अभियान शुरू किया गया!
10 स्वीपिंग मशीनें और 700 सफाई कर्मचारियों द्वारा गेर मार्ग की साफ सफाई शुरू की गई।#Rangpanchami #indore#SwachhSurvekshan2022 #SwachhBharat @SwachhBharatGov @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/HAuA04llX1
— JD Jansampark Indore (@jdjsindore) March 22, 2022
नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वच्छ भारत मिशन संदीप सोनी के निर्देशन में राजवाड़ा क्षेत्र की सफाई का लिया गया चैलेंज। संदीप सोनी ने बताया कि समय पर राजवाड़ा की सफाई पूरी कर ली गई।
रंग पंचमी के गेर निकलने के तत्काल बाद नगर निगम द्वारा गेर मार्ग की साफ-सफाई की गई। 10 स्वीपिंग मशीनें और 700 सफाई कर्मचारी लगा कर गेर मार्ग की साफसफाई की गई। दोपहर 3:10 राजवाड़ा क्षेत्र में सफाई करने उतरे और 4:15 पर राजवाड़ा क्षेत्र पूरा चकाचक हो गया।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश उपाध्याय की देखरेख में राजवाड़ा क्षेत्र में चार सीएसआई और लगभग 200 सफाई मित्रों ने मात्र 25 मिनट में राजवाड़ा और उसके आसपास की सड़कों की सफाई कर दी। लगभग 10 डंपर जूते चप्पल और कचरा इस क्षेत्र से निकला। स्वास्थ्य विभाग के अपर आयुक्त संदीप सोनी भी पूरे समय रहे मौजूद।
रंग पंचमी के अवसर पर इंदौर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध 'गेर होली' समारोह https://t.co/f6s4H3Xtpf
— JD Jansampark Indore (@jdjsindore) March 22, 2022
सुबह गोमती देवी व्यायामशाला द्वारा प्रभातफेरी गेर निकाली गई। इसमें जेलरोड खातीपुरा क्षेत्र की महिला मंडल और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। गेर के दौरान महिला-पुरुष रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। सुबह करीब 10.35 बजे राजवाड़ा पर पहली गेर मारल क्लब की पहुंची। यह गेर जनरल विपिन रावत को समर्पित रही। इसमें ट्रैक्टरों की लंबी कतार थी, जिन पर रखी कोठियों से रंगों की बौछार हो रही थी। रंगभरे गुब्बारे लोगों पर फेंके जा रहे थे। शहर के हर कोने से राजवाड़ा पर लोग जुट रहे थे।
राजवाड़ा पर जुटने लगे लोग - सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक रंगों के उल्लास के उत्सव में साक्षी बनने के लिए करीब चार लाख से अधिक रंग प्रेमी जुटे। सुबह से ही राजवाड़ा पर लोग आना शुरू हो गए थे। यहां वृंदावन का प्रेम मंदिर और बरसाना की लट्ठमार होली भी नजर आई। गेर में शामिल होने अहमदाबाद, मुंबई, वडोदरा, हैदराबाद से भी लोग आए। कोरोना के चलते वर्ष 2020 व 2021 में गेर नहीं निकली थी। इस बार निर्माणधीन सड़क के कारण टोरी कार्नर की गेर नहीं निकली।
गूंजे भारत माता के जयकारे - हिंदरक्षक संगठन की राधा कृष्ण फाग यात्रा 12.30 बजे राजवाड़ा पहुंची। इसमें लोग यात्रा के आगे भगवा ध्वज लेकर चल रहे हैं। भारत माता के जयघोष भी लगा रहे थे। राजवाड़ा पर बैरेकेडिंग होने के कारण लोगों को परेशानी आई, वहां भीड़ बढ़ने के कारण धक्का-मुक्की भी हुई।
रीगल तरफ से आने वाले वाहनों को रोका - राजवाड़ा पर अत्यधिक भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस ने रीगल तिराहे तरफ से आने वाले वाहनों को गांधी हॉल तरफ से रोक दिया। यहां वाहनों पर सवार होकर हुड़दंग करने वाले लोगों की गाड़ियों की हवा भी निकाली जा रही थी।
अधिकारी रख रहे नजर - राजवाड़ा स्थित इमारत से प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी गेर पर नजर रखे हुए थे। कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और अन्य पुलिस अधिकारी गेर और लोगों पर नजर रख रहे थे।
लोग मस्ती के रंग में रंगे नजर आए। शहर में सुबह प्रभातफेरी गेर निकाली गई, जो राजवाड़ा पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। हर तरफ रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। #mpnews #indorenews #Rangpanchmi https://t.co/5imk1gpX4i pic.twitter.com/Ye84OUH79I
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 22, 2022
सबसे लंबा संगम कार्नर का रूट
संगम कार्नर चल समारोह समिति की गेर संगम कार्नर मल्हारगंज चौराहे से निकली। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भगवान कृष्ण की वेश-भूषा शामिल हुए। इसमें 45 वाहन आठ हजार किलो गुलाल और 2500 किलो सतरंगी फूल उड़ाते चले। समिति के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन का 68वां वर्ष था। मथुरा से आ रही महिलाओं की टीम ने राजवाड़ा पर बरसाना की लट्ठमार होली खेली। संगम कार्नर के गेर मार्ग की लंबाई सबसे अधिक साढ़े चार किलोमीटर की रही।
गेर इंदौर की पहचान है।हम कोविड के कारण 2 साल तक इसे नहीं मना पाए।लेकिन आज आप सभी गिले-शिकवे भूलकर आनंद के साथ रंगों का यह पर्व मनाएं।दिलों में कोई दीवार न रहे, प्रेम की गंगा बहाएं,रंगों की बौछार के साथ भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरें।
मध्यप्रदेश के इंदाैर में रंगपंचमी पर निकली गेर, हर तरफ रंग गुलाल की बाैछार। pic.twitter.com/ofHMOFYpmh
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 22, 2022
आप सभी को #रंगपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं:CM https://t.co/Pe5qFiQhPf
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) March 22, 2022
रसिया कार्नर की गेर में 30 वाहन
रसिया कार्नर नवयुवक मित्र मंडल की गेर ओल्ड राजमोहल्ला से निकली। इसमें ट्राले, ट्रैक्टर, रनगाड़ों की कतार थी। इसमें डीजे पर थिरकते हुए युवा शामिल हुए। करीब कतारबद्ध होकर 30 वाहन चले। इसमें 1100 किलो गुलाल उड़ाया गया। साथ ही 500 किलो फूल का उपयोग भी किया गया। इस दौरान पोहा और ठंडाई का वितरण किया गया। गेर कैलाश मार्ग, इतवारिया बाजार, सीतला माता बाजार, गोराकुंड चौराहा होते हुए राजवाड़ा पहुंची। संयोजक राजपाल जोशी के अनुसार इसमें सात हजार लोग शामिल हुए।
मारल क्लब मिसाइलों से बरसाया रंग
यह है देश में स्वच्छता का पंच लगने वाला शहर इंदौर।जहां गैर का कारवां निकलते ही शुरू हो गया सफाई अभियान।निगमकर्मियों ने गैर मार्ग की की सफाई।स्वीपिंग मशीन के साथ ही टैंकरों से धुली सड़कें।#Rangpanchami #indore#SwachhSurvekshan #SwachhBharat @SwachhBharatGov @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/8ee9KbzA1e
— JD Jansampark Indore (@jdjsindore) March 22, 2022
मारल क्लब की गेर छीपाबाखल से निकाली गई। इसमें 400 किलो गुलाल का उपयोग किया गया। इसके अलावा मिसाइलों से रंगीन कागज की कतरन उड़ाई गई। इस बार तीन गाड़ियों में तीन की बजाए 6 मिसाइलों से रंग बरसाया गया। साथ ही 50 ढोल वाले भी रहे। 35 हजार लीटर क्षमता वाले टैंकर से पानी की बौछार की गई। आयोजक अभिमन्यु मिश्रा के अनुसार गेर में 25 गाड़ियां थी। आयोजन का यह 49वां वर्ष है।
उत्साह, उल्लास के पर्व #रंगपंचमी की आपको हार्दिक शुभकामनाएं! #Rangpanchami
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 22 Mar 2022
- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 22 Mar 2022
- Kamal Patel (@KamalPatelBJP) 22 Mar 2022
आप सभी को रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) 22 Mar 2022