Rangpanchami 2023: रंगपंचमी पर इंदौर के राजवाड़ा के आसपास के क्षेत्रों में वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
Rangpanchami 2023: यातायात पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए हैं। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की। ...और पढ़ें
By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 12 Mar 2023 05:05:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Mar 2023 05:05:02 AM (IST)

Rangpanchami 2023: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रंगपंचमी पर रविवार को राजवाड़ा और आसपास के कुछ इलाकों में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए हैं। गेर में शामिल होने वालों के लिए पार्किंग और डायवर्शन व्यवस्था भी की गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेशचंद जैन के मुताबिक, क्यूआरटी लगातार भ्रमण कर माइक से अनाउंस भी करेगी। पूरे मार्ग की वीडियोग्राफी की जाएगी।
ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
- हैमिल्टन रोड एवं फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर।
- इमली बाजार से राजवाड़ा की ओर।
- बड़वाली चौकी से गोराकुंड की ओर।
- यशवंत रोड एवं आड़ा बाजार गली से राजवाड़ा की ओर।
- राम लक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार की ओर।
- नृसिंह बाजार से शीतलामाता बाजार की ओर।
- मालगंज से लोहार पट्टी की ओर।
- अंतिम चौराहा से लोहार पट्टी की ओर।
- जवाहर मार्ग से सराफा, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार गली, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- जवाहर मार्ग एवं राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस एवं अन्य लोडिंग वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस एवं दोपहिया एवं चार पहिया वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका चौराहा, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, भंवरकुआं से आना-जाना कर सकेंगे।
डायवर्शन मार्ग
- जो लोग मृगनयनी से एयरपोर्ट एवं गंगवाल बस स्टैंड जाना चाहते हैं, उन्हें मृगनयनी, इमली बाजार, जिंसी, बड़ा गणपति की ओर जाना होगा।
- नगर निगम चौराहे से शिवालय, मरीमाता चौराहा से उज्जैन की ओर तथा महेश गार्ड, किला रोड होकर एयरपोर्ट की ओर आना-जाना कर सकेंगे।
- धार तरफ से आने वाले वाहन जो एबी रोड या पलासिया की ओर जाना चाहते हैं, वे गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, कलेक्टोरेट के सामने से पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, होकर भंवरकुआं तथा अग्रसेन चौराहा की ओर आना-जाना कर सकेंगे।
गेर में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
गेर में शामिल होने वालों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का प्रबंधन मृगनयनी चौराहे पर स्थित शिवाजी मार्केट पार्किंग स्थल, संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, मच्छी बाजार पर नई रोड, हरसिद्धि मंदिर के पास, मालगंज सब्जी मंडी में वाहनों का पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।