• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नामी थैरेपी सेंटर की आपरेटर से दुष्कर्म, तिलक लगाकर करीब आया था आरोपित

शादीशुदा महिला का दो साल तक यौन शोषण, हिंदूवादियों ने लिखाई रिपोर्ट। आरोपित मूलत: रतलाम का रहने वाला है ।

By gajendra.nagarEdited By: gajendra.nagar
Publish Date: Wed, 09 Jun 2021 11:03:39 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Jun 2021 11:03:39 AM (IST)
नामी थैरेपी सेंटर की आपरेटर से दुष्कर्म, तिलक लगाकर करीब आया था आरोपित

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। नामी थैरेपी सेंटरी की कम्प्यूटर आपरेटर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हिंदूवादियों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ लव जेहाद, दुष्कर्म का केस दर्ज कर एजाज नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने धर्म व नाम छुपाकर संबंध बनाए थे।

विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है और एक थैरेपी सेंटर में कम्प्यूटर आपरेटर की नौकरी करती है। मंगलवार रात वह हिंदूवादियों के साथ थाने आई और एजाज खान उर्फ अज्जू के खिलाफ केस दर्ज करवाया। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में एजाज से विजय नगर क्षेत्र में मुलाकात हुई थी। आरोपित ने उस वक्त बताया उसका नाम अज्जू है। उसने तिलक भी लगा रखा था। इसके बाद आरोपित सेंटर के अन्य कर्मचारियों के साथ होटल सूर्या में हुई मीटिंग में मिला और एक-दूसरे के मोबाइल नंबर शेयर कर लिए।


दोनों की दोस्ती हो गई और महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित ने शादी नहीं की तो शक बढ़ा तब पता चला अज्जू का असली नाम एजाज है। देर रात महिला पति व हिंदूवादियों के साथ थाने पहुंची और एजाज के खिलाफ केस दर्ज करवाया। देर रात पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर चिकित्सक नगर से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित मूलत: रतलाम का रहने वाला है ।