
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : एमवाय अस्पताल में शनिवार रात मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। घटना ऑपरेशन रूम (ओआर-1) की बताई जा रही है। आरोप है कि विवाद के दौरान सर्जरी विभाग के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हाथापाई भी हुई।
जानकारी के अनुसार, मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने कुछ समय के लिए काम रोक दिया और अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।
सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। बाद में संयोगितागंज थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना रात करीब 9.15 बजे की है। दोनों पक्षों से चर्चा की जा रही है और शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इंदौर। तेजाजी नगर थाना अंतर्गत नेहरुग्राम में किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम कमल पुत्र गेंदालाल खोबारे है। कमल खेत पर गया था और मोटर चालू करने के दौरान स्टार्टर से करंट लग गया था। गंभीर अवस्था में उसको अस्पताल भी पहुंचाया पर कमल ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- इंदौर का MY अस्पताल... इलाज के साथ मिल रहा संक्रमण; वार्डों में दीवारों से बह रहा टायलेट का पानी