• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Nagar Indore: नियमितीकरण में देरी से दुखी तुलसी नगर के रहवासियों ने लिया अनशन का संकल्प

Tulsi Nagar Indore: 15 दिनों में नियमतिकरण की घोषणा नहीं हुई तो रहवासी सड़क पर करेंगे संघर्ष, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 16 Aug 2023 02:52:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Aug 2023 03:01:56 PM (IST)
Tulsi Nagar Indore: नियमितीकरण में देरी से दुखी तुलसी नगर के रहवासियों ने लिया अनशन का संकल्प
इंंदौर में तुलसी नगर का मार्ग।

HighLights

  1. इंदौर महापौर ने कालोनी को 15 दिनों में नियमतिकरण करने की घोषणा की गई थी।
  2. शांतिपूर्ण तरीके से धरना, प्रदर्शन, उपवास तथा उसके बाद आमरण अनशन करेंगे।
  3. महीनों बाद भी तुलसी नगर के नियमितीकरण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई।

Tulsi Nagar Indore: इंदौर। स्वतंत्रता दिवस पर तुलसी नगर के रहवासियों ने सामूहिक संकल्प लिया कि यदि स्थानीय शासन, प्रशासन तथा प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिनों के भीतर तुलसी नगर कालोनी के विधिवत वैधीकरण की घोषणा नहीं की गई, तो कालोनी के समस्त रहवासी एवं क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर कर संघर्ष करेंगे। संघर्ष के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से धरना, प्रदर्शन, उपवास तथा उसके बाद आमरण अनशन करेंगे।

टालमटोल पर आक्रोश

इंदौर के वार्ड क्रमांक 36-37 रहवासी महासंघ की अगुवाई में सामूहिक संकल्प लेते हुए रहवासियों ने स्थानीय शासन के तुलसी नगर कालोनी के नियमतिकरण को लेकर टालमटोल रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया। पिछले कई सालों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तुलसी नगर के शीघ्र नियमतिकरण को लेकर दिलासा दिया गया पर उनके लंबे इंतजार का अंत अब तक नहीं हो पाया है।


15 दिनों में नियमतिकरण की घोषणा की थी

रहवासी महासंघ के राजेश तोमर एवं केके झा ने कहा कि तुलसी नगर के नियमतिकरण नहीं होने से रहवासियों के विरोध एवं चेतावनी का संज्ञान लेते हुए तीन महीने पूर्व 23 मई महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा रहवासियों के प्रतिनिधिमंडल को तुलसी नगर के नवीनतम लेआउट का तीन दिनों के अंदर प्रकाशन तथा कालोनी को 15 दिनों में नियमतिकरण करने की घोषणा की गई थी।

इसके बाद भी तुलसी नगर के रहवासी उनके कालोनी के नियमतिकरण के पूरी होने की बाट जोह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लेआउट के प्रकाशन के पश्चात प्रशासन द्वारा रहवासियों के आपत्तियों को प्राप्त करने महीनों बाद भी तुलसी नगर के नियमितीकरण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

रहवासी करेंगे अनशन

तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी तथा वार्ड 36 - 37 रहवासी महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि तुलसी नगर के नियमितीकरण की आधिकारिक घोषणा 15 दिनों के भीतर नहीं की गई, तो रहवासी ना सिर्फ विरोध एवं अनशन करने पर बाध्य होंगे। साथ आगामी विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।