• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर में कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों को हाईकोर्ट से लगा झटका, याचिका में दिया स्टे हटाया

इंदौर शहर में न्याय नगर की कृष्णबाग कॉलोनी में पिछले दिनों प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था। इसके बाद कुछ लोगों को अगस्त के पहले हफ्ते तक मकान खाली करने का समय दिया था। उधर अब 16 रहवासियों के मकानों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन स्वतंत्र हो गया है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 30 Jul 2024 08:58:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Aug 2024 05:00:00 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों को हाईकोर्ट से लगा झटका, याचिका में दिया स्टे हटाया
इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में पिछले दिनों हुई कार्रवाई के दौरान विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। फाइल फोटो

HighLights

  1. कृष्णबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण का है मामला।
  2. प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ लिया था स्टे।
  3. कोर्ट में कोई भी डॉक्यूमेट पेश नहीं कर पाए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। न्याय नगर की कृष्णबाग कॉलोनी मामले में रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। 16 रहवासियों ने अपने आशियाने बचाने की खातिर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। 24 जून 2024 को इनकी सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की एकल पीठ ने प्रशासन की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

बिल्डर ने इस आदेश को चुनौती दी और अपील दायर कर दी। इस अपील को स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट की युगलपीठ ने एकलपीठ के स्टे आदेश को निरस्त कर दिया। अब प्रशासन इन 16 रहवासियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हो गया है। मामले में कुछ और याचिकाएं अभी लंबित हैं।


16 रहवासियों ने स्टे ले लिया था

गौरतलब है कि प्रशासन ने पिछले दिनों कृष्णबाग कॉलोनी में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की थी। न्याय नगर के 16 रहवासियों ने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताते हुए याचिका दायर कर स्टे ले लिया था। अपीलार्थी मे. श्रीराम बिल्डर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीके जैन और पद्मनाभ सक्सेना ने पैरवी की। सोमवार को युगलपीठ ने इस मामले में विस्तृत फैसला जारी किया।

naidunia_image

16 में से कोई भी नक्शा प्रस्तुत नहीं कर पाया

कोर्ट ने कहा कि जिन 16 लोगों की याचिका पर एकल पीठ ने स्टे दिया था उनमें से 10 लोगों के पास सिर्फ विक्रय अनुबंध है रजिस्ट्री नहीं। तीन लोगों के पास रजिस्ट्री तो है, लेकिन ये रजिस्ट्रियां श्रीराम बिल्डर ने नहीं बल्कि किसी अन्य ने उनके पक्ष में की थी।

इसी तरह तीन लोगों ने अपने पक्ष में कोई दस्तावेज ही प्रस्तुत नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि 16 लोगों में से कोई भी भवन अनुज्ञा और नगर निगम से स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत नहीं कर सका है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।