• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गजानन महाराज के प्राकट्य दिवस पर होंगे अनुष्ठान, मेले का भी रहेगा रंग

इंदौर में 23 फरवरी को ये खास कार्यक्रम, इन्हें पढ़कर बनाए अपने दिन का प्लान।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 23 Feb 2022 06:03:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Feb 2022 06:03:02 AM (IST)
गजानन महाराज के प्राकट्य दिवस पर होंगे अनुष्ठान, मेले का भी रहेगा रंग

इंदौर, नईदनिया प्रतिनिधि। शहर में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में 23 फरवरी को दिनभर शहर में विभिन्न संगठनों के कई कार्यक्रम होंगे। गजानन महाराज के प्राकट्यदिवस पर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे और भक्तों को झुणका-भाखर का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। लता मंगेशकर की स्मृति में डाक टिकट प्रदर्शनी भी शहर में लगी हुई है। वहीं भागवत कथा होगी तो कहीं मेले का आनंद लोग ले सकेंगे। इस दौरान मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे।

- शहर के पूर्वी क्षेत्र स्थित प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में खजराना गणेश का सुबह छह बजे श्रृंगार और आरती की जाएगी। इसमें गणेश भक्त प्रतिदिन की तरह श्रद्धा व उल्लास से शामिल होंगे। दर्शन का सिलसिला दिनभर कोरोना प्रोटोकाल के नियमो के पालन के साथ हो सकेंगे।


- नाम-जप परिक्रमा लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में सुबह 7.45 बजे निकलेगी। इसमे भक्त वेकेंट रमणा गोविंदा का जयघोष लगाते वैष्णव शामिल होंगे। परिक्रमा के बाद श्रंगार दर्शन का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक मंदिर के पट होने तक चलेगा।

- महावीर ट्रस्ट के तत्वावधान में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर सुबह नौ बजे से महावीर कीर्ति स्तंभ रीगल चौराहा पर लगाया जाएगा। शिविर शाम पांच बजे तक रहेगा। इसमें इच्छुक लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी।

- पलसीकर कालोनी स्थित श्री दत्त माउली सद्गुरु अण्णा महाराज संस्थान में गजानन महाराज के प्रकटोत्सव पर सुबह 7.30 बजे पूजा व अभिषेक किया जाएगा और दोपहर 12.30 बजे महाआरती होगी। गजानन महाराज को 1008 मोदक का भोग लगाया जाएगा और भक्तों को झुणका भाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

- सुखलिया सि्थत लव-कुश आवास विहार स्थित श्री गजानन संस्कार केंद्र में दोपहर 12 बजे श्री गजानन विजय ग्रंथ का सामुहिक पारायण होगा और शाम 7.30 बजे आरती की जाएगी।

- पालीवाल नगर स्थित श्री गजानन महाराज मंदिर में सुबह 6.30 बजे काकड़ आरती होगी और फिर मंदिर परिसर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे से महापूजा, पादपूजा, सुक्ताभिषेक होगा। दोपहर एक बजे से महाप्रसाद भंडारा होगा और शाम छह बजे मंदिर परिसर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

- हथकरघा और हस्तशिल्प के शौकीनों के लिए अभय प्रशाल में इन दिनों इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर आयोजित किया गया है। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के कलाकारों द्वारा बनाए गए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। कला प्रेमी सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक इसका आनंद ले सकते हैं।

- लक्ष्य महिला मंडल द्वारा भागवताचार्य रुक्मणी देवी के मुखारबिंद से भागवत कथा सूर्यदेव नगर सर्विस रोड पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसमें प्रसंग अनुसार उत्सव का मंचन होगा। कथा का समापन 28 फरवरी को होगा।

- गिरीराजधरण भक्त मंडल की सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा एलएनसीटी गांधीनगर में दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी। कथा भागवत भूषण बालकृष्ण शास्त्री के मुखारबिंद से होगी। कथा का आयोजन 28 फरवरी तक होगा।

- डाक विभाग द्वारा लता मंगेशकर की स्मृति में डाक टिकट प्रदर्शनी आयोजित की गई है। पांच मार्च तक जारी रहने वाली यह प्रदर्शनी जीपीओ में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक देखी जा सकेगी।

- सुंदरकांड का पाठ पं. आशीष शर्मा के सान्निद्य में हनुमान मंदिर मुकेरीपुरा में शाम छह बजे से होगा। इसमें भक्त कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर शामिल हो सकेंगे। इस अवसर पर मंदिर में हनुमानजी का आकर्षक शृंगार किया जाएगा।