• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

भागीरथपुरा में रोजाना 20-25 घरों में लग रहे आरओ, दूषित पानी से मौतों के बाद अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहते रहवासी

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद लोग इतने दहशत में हैं कि खुद और परिवार के जीवन को जोखिम में नहीं डालना चाहते। यहां अब रोजाना 20...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 02:44:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 02:57:13 PM (IST)
भागीरथपुरा में रोजाना 20-25 घरों में लग रहे आरओ, दूषित पानी से मौतों के बाद अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहते रहवासी
भागीरथपुरा क्षेत्र के एक घरों में आरओ वॉटृर प्यूरिफायर लगवाया जा रहा है।

HighLights

  1. भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से हो चुकी है 16 लोगों की मौत
  2. इलाके के लोग बीमार होने के बाद बड़ी संख्या में अस्पताल में हैं भर्ती
  3. क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में पुरानी लाइन से होती है पानी की सप्लाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत के बाद अब क्षेत्र के लोग डरे हुए है। इलाके में रोजाना 20 से 25 घरों में लोग आरओ मशीन लगवा रहे हैं। इस घटना के बाद से वे आगे अपनी जान को जोखिम में नहीं डालना चाहते। जिनके घर में आरओ नहीं है वे इसके कैन बाहर से ला रहे हैं।

इलाके में नगर निगम के टैंकरों द्वारा पानी का वितरण किया जा रहा, इसे भी लोग उबालकर ही उपयोग कर रहे हैं। नगर निगम के वाहन इलाके में लोगों को 15 मिनट तक पानी को उबालने और उसे छानकर पीने के लिए जागरूकर कर रहे हैं।


इधर... अग्रवाल समाज ने 20-20 लीटर के 500 जार परिवारों को उपलब्ध करवाए

दूषित जल से बीमार भागीरथपुरा के रहवासियों के बीच नगर निगम शुद्ध पेयजल नहीं पहुंचा पा रहा है। इसी बीच अग्रवाल समाज ने शनिवार को 20 लीटर की 500 पानी की कैन बांटी। स्वच्छ जल के दो टैंकरों से भी जल का वितरण किया।

इसके बाद समाजजन ने निर्णय लिया कि हर 20 हजार लीटर आरओ का स्वच्छ जल वितरित किया जाएगा। अग्रवाल महासभा के प्रमुख संयोजक राजेश बंसल ने बताया कि 20-20 लीटर के 500 जार परिवारों को उपलब्ध करवाए गए।

भागीरथपुरा के ज्यादातर इलाकों में पुरानी लाइन से सप्लाई हो रहा पानी

भागीरथपुरा इलाके के ज्यादातर हिस्सों में अब भी पुरानी पाइप लाइन से पानी की सप्लाई हो रही है। यहां पर दो चरणों में नई लाइन बिछाने का काम होगा। निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसका 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इलाके के लोगों का कहना है कि सीमेंट की सड़कें खोदकर नई लाइन बिछाने में पुरानी लाइनें टूट रही हैं।