• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rojgar Mela Indore: 28 जून को इंदौर में रोजगार मेला, 9 कंपनियां 500 युवाओं को देगी नौकरी, पढ़‍िए कौन-कौन से हैं पद

इंदौर में 28 जून को रोजगार मेला पोलोग्राउंड स्थित जिला रोजगार ऑफिस में सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक चलेगा। इसमें 18 से 40 वर्ष उम्र के आवेदक शामिल हो सक...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 02:32:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jun 2024 02:49:19 PM (IST)
Rojgar Mela Indore: 28 जून को इंदौर में रोजगार मेला, 9 कंपनियां 500 युवाओं को देगी नौकरी, पढ़‍िए कौन-कौन से हैं पद
इंदौर जिला रोजगार कार्यालय समय-समय पर शहर में कर रहा है रोजगार मेले का आयोजन। - प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. इंदौर के रोजगार मेले में कंपनी के प्रतिनिधि आवेदकों के इंटरव्यू लेंगे।
  2. जस्ट डॉयल, मेनपॉवर सर्विसेज जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी का मौका।
  3. तकनीकी योग्यता वाले आवेदक भी रोजगार मेले में पा सकते हैं नौकरी।

Rojgar Mela Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 28 जून को यह रोजगार मेला पोलोग्राउंड क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

इसमें 9 कंपनियां पांच सौ से अधिक युवाओं को विभिन्न पदों पर रोजगार उपलब्ध कराएगी। साक्षात्कार के आधार पर प्रारंभिक चयन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया गया है।


ये कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

उप संचालक रोजगार पीएस मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे सोलर माईन्सय, ईको इंटरप्रायसेस, झील फैशन वेयर, चाटपुचका फुड्स, जस्ट डॉयल, चैनल प्ले, जॉना स्माल फायनेन्स, बी-ऐबल, मेनपॉवर सर्विसेज (एसजीएस) आदि द्वारा लगभग 500 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए होगा सिलेक्शन

रोजगार मेले में प्रमुख रूप से समन्वयक, शेफ, मोबालाईजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेक्नीशियन, सेल्स, सुरक्षा गार्ड, हेल्पर आदि पदों पर भर्ती होगी। रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयन करेंगे।

naidunia_image

रोजगार मेले में नौकरी के लिए आने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष हैं। इसमें अशिक्षित से लेकर स्नातकोत्तर तक पढ़े आवेदक शामिल हो सकते हैं। किसी भी विशेष विषय में उर्तीण और तकनीकी योग्यता के आवेदक भी मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

यह दस्तावेज लाने होंगे

रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को बायोडाटा के साथ अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र लाने होंगे। इसके अलावा अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी भी आवश्यक रूप से साथ लाना होंगी। किसी तरह के अन्य कोर्स किए होंगे वह भी लाने होंगे।