• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSS Meeting: डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेशनलों को जोड़ेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, इंदौर में हुई बैठक में बना लक्ष्य

मध्य प्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की चार दिवसीय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इसमें अब विभिन्न क्षेत्रों ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 05 Aug 2024 08:00:36 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Aug 2024 08:07:18 AM (IST)
RSS Meeting: डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेशनलों को जोड़ेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, इंदौर में हुई बैठक में बना लक्ष्य
इंदौर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यालय।

HighLights

  1. इंदौर में रविवार को हुआ आरएसएस की बैठक का समापन।
  2. बैठक में महिलाओं की संख्या 25 प्रतिशत से अधिक रही।
  3. आनुषांगिक संठगनों द्वारा किए जा रहे काम पर भी हुई चर्चा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(RSS Meeting)। सोशल इंजीनियरिंग (सामाजिक अभियांत्रिकी) के कार्य वर्ष भर चलाने के संकल्प के साथ रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की इंदौर में चल रही चार दिवसीय बैठक का समापन हुआ।

सोशल इंजीनियरिंग के तहत मानव व्यवहार और सामाजिक पैटर्न का अध्ययन कर लोगों को विशिष्ट कार्यों के लिए प्रेरित किया जाता है। बैठक में तय किया गया कि डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनलों को जोड़कर उन्हें सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा।

वर्षभर की कार्ययोजना पर गहन मनन के बाद अब इसे साकार रूप देने की जिम्मेदारी देशभर से आए करीब 180 संपर्क और सहसंपर्क प्रमुखों को प्रदान की गई। इसे क्रमबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा।

naidunia_image

महिला वर्ग और परिवारों से जुड़ने का लक्ष्य

इसके साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यों, देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती उत्सव के आयोजन, महिला संगठन के माध्यम से महिला वर्ग और परिवार में पैठ बनाने आदि के लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। इस बार बैठक में महिलाओं की संख्या 25 प्रतिशत से अधिक रही।


आनुषांगिक संठगनों द्वारा किए जा रहे काम का फीडबैक लिया

बैठक में पिछले वर्ष हुए कार्य की रूपरेखा के आधार पर आगामी कार्ययोजना बनाई गई। इसमें आनुषांगिक संगठनों द्वारा किए जा रहे कार्यों के फीडबैक को भी रखा गया। अंतिम दिन संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल और राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल का भी संबोधन हुआ।

naidunia_image

सकारात्मक गतिविधियों को अधिक लोगों तक पहुंचाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक रविवार को भोपाल में एक निजी विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रचार प्रमुखों से कहा कि संघ की सकारात्मक गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

वर्ष में कम से कम दो बार मीडिया से संपर्क अवश्य करें। इस अवसर पर बीते एक वर्ष के कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वर्ष के कामकाज की रूपरेखा भी निर्धारित की गई। बैठक में इस बात पर भी विस्तृत चर्चा हुई कि कौन-कौन से प्रमुख विषय हैं जिन्हें प्रचारित करने की आवश्यकता है।