यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RTO Indore: बिना ट्रायल के बन रहे ड्रायविंग लायसेंस, अब तक शुरू नहीं हुआ नया ट्रायल ट्रैक
एजेंट को मोटी फीस देकर बिना ट्रायल के लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। परिवहन कार्यालय में अब तक शुरू नहीं हुआ नया ट्रायल ट्रैक।
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 01:42:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Apr 2024 01:42:43 PM (IST)
शुरू नहीं हुआ नया ट्रायल ट्रैकRTO Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नायता मुंडला स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में बनाया गया नया ट्रायल ट्रैक शुरू नहीं हो पाया, इसलिए छोटे ट्रैक पर लाइसेंस के ट्रायल हो रहे हैं। कई चालक तो बिना ट्रायल के ही एजेंट के माध्यम से लाइसेंस बनवा रहे हैं। ऐसे में लाइसेंस महज एक मिनट में बन रहै हैं। ड्रायविंग लायसेंस ट्रायल दिए बिना ही चालकों को मिल रहे हैं।
परिवहन किया में
परमानेंट लाइसेंस के लिए ट्रायल ट्रैक बना हुआ है, जिस पर वाहन चलवाकर देखा जाता है कि चालक को ड्राइविंग आती है या नहीं। ट्रैक पर 50 सेकंड में सीधे और रिवर्स में वाहन चलाकर दिखाना होता है। वैसे नियमानुसार एक लाइसेंस के लिए टेस्टिंग का समय आठ मिनट तय है। पर आवेदक को ट्रायल ट्रैक पर गाड़ी नहीं चलवाई जाती, क्योंकि समय बचाने के लिए छोटे ट्रैक पर वाहन चलाकर खाना पूर्ति की जा रही है।
परिवहन कार्यालय में हर दिन 250 से ज्यादा आवेदन के ट्रायल होते हैं। ऐसे में कागजी जांच कर फाइल को स्वीकृति दे दी जाती है। फ़ोटो ओर दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद आवेदक को लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।
नया ट्रायल ट्रेक सालों से अधूरा
परिवहन कार्यालय में वाहनों के ट्रायल के लिए बनाया गया नया ट्रायल ट्रैक सालों से अधूरा है। इसके शुरू नहीं होने से अन्य ट्रैक पर ट्रायल लिए जा रहे है। यहां भी कई बार ट्रायल नहीं होते और चालक को बिना ट्रायल के लाइसेंस जारी कर दिए जाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा हैं, ताकि आवेदक को परेशानी से न गुजरना पड़े। ऑनलाइन अपयायमेंट बुक होने पर ही ट्रायल लिए जा रहे हैं।