• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे का पिघला डामर, 20 मिनट बाधित रही उड़ानें, दो उड़ानों को भोपाल किया डायवर्ट

इंदौर एयरपोर्ट पर सोमवार को रनवे का डामर (बिटुमेन) पिघलने की घटना सामने आई। जानकारी सामने आते ही तुरंत उड़ानों का संचालन बंद कर सुधार कार्य कराया गया।

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 09:24:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 09:24:41 PM (IST)
इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे का पिघला डामर, 20 मिनट बाधित रही उड़ानें, दो उड़ानों को भोपाल किया डायवर्ट
इंदौर एयरपोर्ट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रनवे में आई खराबी से विमानों की लैंडिंग रुकी
  2. नियमित निरीक्षण में पकड़ाया डामर का 'पैच'
  3. रनवे पर सुधार कार्य के चलते आधे घंटे की देरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट पर सोमवार को रनवे का डामर (बिटुमेन) पिघलने की घटना सामने आई। जानकारी सामने आते ही तुरंत उड़ानों का संचालन बंद कर सुधार कार्य कराया गया। इस दौरान दिल्ली और रायपुर से इंदौर आने वाली दो उड़ानों को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। यह उड़ान आधे घंटा बाद वापस इंदौर लौटी। सुधार कार्य के लिए करीब 20 मिनट उड़ानों का संचालन पूरी तरह से बंद किया गया।

निरीक्षण के दौरान ढीला मिला डामर

इंदौर एयरपोर्ट पर बीते साल फरवरी से रनवे रिपेयरिंग का कार्य जारी है। सोमवार सुबह 10.30 बजे के बाद नियमित निरीक्षण में रनवे के एक से डेढ़ मीटर में बिटुमेन ढीला दिखाई दिया। सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और उड़ानों का संचालन बंद किया गया। सुबह 11.25 से 11.55 बजे तक सुधार कार्य के लिए उड़ानों का संचालन बंद किया गया।


भोपाल डायवर्ट की गईं दो उड़ानें

इस दौरान इंडिगो विमान कंपनी की उड़ान 6ई 6605 दिल्ली-इंदौर और 6ई 6219 रायपुर-इंदौर को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि निरीक्षण के दौरान रनवे का बिटुमेन ढीला दिखाई दिया था। इसलिए एहतियात के तौर पर इसकी मरम्मत और सफाई कार्य किया गया। सुधार कार्य के बाद उड़ानों का संचालन फिर शुरू कर दिया गया। गौरतलब है कि उड़ानों का संचालन रोके जाने से पहले सुबह की आधा दर्जन से अधिक उड़ानें आसानी से लैंड हुई थीं। वही इतनी ही उड़ानों ने इंदौर से उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें- MP में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में होगा बड़ा बदलाव... अब दो नहीं, केवल एक परीक्षा से बनेंगे टीचर, अंकों से बनेगी मेरिट लिस्ट

रात्रि में रनवे सुधार कार्य

इंदौर एयरपोर्ट के 2754 मीटर लंबे रनवे पर रिकार्पेटिंग कार्य किया जा रहा है। बीते साल से यह कार्य रात 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक किया जा रहा है। रात में उड़ानों का संचालन पूरी तरह से रोककर सुधार कार्य किया जा रहा है। इसके बाद सुबह फिर से रनवे को उड़ानों के लिए तैयार कर दिया जाता है। प्रत्येक 10 से 12 साल में होने वाला यह कार्य अप्रैल तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है।