• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sarfaraz Memon: पांचवीं पास सरफराज ने की हैं चार शादियां, फर्राटे से बोलता है इंग्लिश और चीनी भाषा

Sarfaraz Memon: इंदौर पुलिस कर रही पूछताछ, उसके हांगकांग के लिंक तो मिल गए, लेकिन पाकिस्तान के संबंध में वह कुछ नहीं बता रहा है।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 28 Feb 2023 09:47:49 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Feb 2023 01:39:01 PM (IST)
Sarfaraz Memon: पांचवीं पास सरफराज ने की हैं चार शादियां, फर्राटे से बोलता है इंग्लिश और चीनी भाषा

Sarfaraz Memon: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आतंकी हमले की आशंका के बाद हरकत में आई पुलिस और इंटेलिजेंस इंदौर की ग्रीन पार्क कालोनी के सरफराज से पूछताछ कर रही है। सरफराज के हांगकांग लिंक तो मिल गए, लेकिन पाकिस्तान के संबंध में कुछ नहीं बता रहा है।

Sarfaraz Memon: पांचवीं पास सरफराज ने की हैं चार शादियां, फर्राटे से बोलता है इंग्लिश और चीनी भाषा#Indore #MadhyaPradesh #MPNews https://t.co/Nqs4kLqE0A pic.twitter.com/Bu4L4AY3EX

— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 28, 2023

जानकारी के मुताबिक सरफराज पांचवीं पास है और इसका जन्म मुंबई में हुआ था। 1995 में इसका परिवार इंदौर आया जहां सरफराज के पिता एक बेकरी में काम करते थे। इस दौरान वह हांगकांग चला गया। इसकी चार शादियां होने की जानकारी भी मिली है। वह अंग्रेजी और चीन भाषा फर्राटे से बोलता है। मंगलवार को मुंबई एटीएस और एनआइए भी पूछताछ के लिए इंदौर पहुंची। उधर, अलर्ट के बाद इंदौर में बम निरोधक दस्ता भी सक्रिय हो गया है और स्निफर डॉग को लेकर जगह-जगह जांच कर रहा है।


naidunia_image

ग्रीन पार्क कालोनी के फातिमा अपार्टमेंट में रहने वाले सरफराज पुत्र एहमद मेमन के बारे में मुंबई से ही संदेश आया था। मुंबई एटीएस ने इंटेलिजेंस को ई-मेल कर बताया कि सरफराज हांगकांग-चीन और पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर भारत आया है। वह बड़े हमले की फिराक में है। इसके बाद इंटेलिजेंस ने जानकारी जुटाई और सरफराज को पकड़ा। सोमवार देर रात उससे चंदन नगर थाने में पूछताछ की, लेकिन आतंकी गतिविधियों संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली।

यह बता रहा सरफराज

सरफराज ने कहा कि उसकी खजराना में दवाई की दुकान थी। हालांकि, अब वह बंद है। बहन की मौत के बाद वह हांगकांग चला गया था। करीब 12 साल उसने हांगकांग में मोबाइल दुकान और रेस्त्रां में काम किया है। पुलिस को पासपोर्ट में हांगकांग की एंट्री मिली है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वह हांगकांग के रास्ते पाकिस्तान या तालिबान के संपर्क में तो नहीं था।

अक्सर घर से गायब रहता था सरफराज

सरफराज की गतिविधियां तो संदिग्ध है। वह घर पर तभी आता था जब उसके दस्तावेज आते थे। इमारत में रहने वाले लोग भी उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस उसके माता-पिता से भी पूछताछ कर चुकी है। जांच में शामिल अफसरों के मुताबिक, सरफराज के पाकिस्तान कनेक्शन की कड़ियां जुड़ना बाकी है। उसने पाकिस्तान जाने से इनकार किया है। इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि वह हांगकांग या चीन के रास्ते तो पाकिस्तान नहीं गया था। मंगलवार को एटीएस भी एनआइए से मिली रिपोर्ट की जांच करेगी।

गृह मंत्री ने कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे

NIA के इनपुट के आधार पर इंदौर पुलिस ने

सरफराज मेमन को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

शांति के टापू मध्यप्रदेश में कानून का राज है और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। pic.twitter.com/kO8MidWUiM

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 28, 2023

शांति के टापू मध्य प्रदेश में कानून का राज है और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।