• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बच्चों को लेने आई स्कूल वैन ने तीन साल के बच्चे को रौंदा, घर के बाहर खड़ा था मासूम

रंगवासा में बच्चों को स्कूल लेने पहुंची एक निजी स्कूल वैन ने घर के बाहर खड़े तीन साल के मासूम की जान ले ली। आरोप है कि चालक ने जल्दबाजी में वाहन मोड़त...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 07:21:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 07:21:11 PM (IST)
इंदौर में बच्चों को लेने आई स्कूल वैन ने तीन साल के बच्चे को रौंदा, घर के बाहर खड़ा था मासूम
स्कूल वैन ने तीन साल के बच्चे को रौंदा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. बड़े पापा के बेटे को लेने आई वैन के ड्राइवर ने जल्दबाजी में मारा कट
  2. रंगवासा में हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार
  3. ड्राइवर ने अचानक कट मारा और जीत वैन की चपेट में आ गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : रंगवासा में बच्चों को स्कूल लेने पहुंची एक निजी स्कूल वैन ने घर के बाहर खड़े तीन साल के मासूम की जान ले ली।

आरोप है कि चालक ने जल्दबाजी में वाहन मोड़ते समय बच्चे पर ध्यान नहीं दिया और उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वैन रोकने के बजाय आगे निकल गया। गंभीर घायल बच्चे ने दोपहर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब आठ बजे की है। तीन वर्षीय जीत पुत्र विनोद ठाकुर घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान निजी स्कूल की वैन उसके बड़े पापा के बेटे को लेने पहुंची। परिजन के मुताबिक चालक जल्दबाजी में था। उसने अचानक कट मारा और जीत वैन की चपेट में आ गया।


अस्पताल में नहीं बच सकी जान

हादसे में जीत गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया, लेकिन उपचार के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने वैन जब्त कर ली है, जबकि चालक हादसे के बाद से फरार है। जीत के पिता विनोद मजदूरी करते हैं। उनका आरोप है कि चालक ने वाहन चलाते समय बच्चे की तरफ देखा तक नहीं। परिजन का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी वाहन चालकों की लापरवाही से हादसे हो चुके हैं। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

हिट एंड रन : कार ने स्कूटर सवार मां-बेटी को हवा में उड़ाया

एक अन्य घटना एरोड्रम थाना अंतर्गत 60 फीट रोड़ की है। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। तेज रफ्तार कार स्कूटर सवार मां बेटी को टक्कर मारते हुआ निकल रही है। रहवासियों ने बताया महिला बच्ची को लेकर जा रही थी। पीछे से तेज रफ्तार में कार आई और स्कूटर को टक्कर मार दी। कार चालक रुका नहीं था। लोगों ने महिला को संभाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया। घायल महिला की पहचान कान्यकुंज नगर निवासी श्वेता के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियों की डूबने से मौत, घंटों की मशक्कत के बाद मिले शव