• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

जेल से पेरोल पर आई सीमा नाथ ने भाई को सौंपा ड्रग्स का कारोबार, कुख्यात गुंडे चेतन नाथ से इंदौर पुलिस कर रही पूछताछ

चेतन की बहन सीमा नाथ मास्टर माइंड है। जेल में बंद सीमा नाथ पेरोल पर बाहर आई और धंधे की बागडोर चेतन को सौंप कर चली गई। पुलिस अब सीमा और उससे जुड़े तस्क...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 09:09:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 09:13:59 AM (IST)
जेल से पेरोल पर आई सीमा नाथ ने भाई को सौंपा ड्रग्स का कारोबार, कुख्यात गुंडे चेतन नाथ से इंदौर पुलिस कर रही पूछताछ
ड्रग्स का कारोबार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लाखों रुपये की ब्राउन शुगर ड्रग्स और 19 लाख कैश के साथ गिरफ्तार चेतन नाथ से द्वारकापुरी पुलिस पूछताछ कर रही है
  2. चेतन की बहन सीमा नाथ मास्टर माइंड है, सीमा जेल से पेरोल पर बाहर आई और धंधा चेतन को सौंप कर चली गई
  3. पुलिस अब सीमा और उससे जुड़े तस्करों की जांच में जुटी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लाखों रुपये की ब्राउन शुगर ड्रग्स और 19 लाख कैश के साथ गिरफ्तार चेतन नाथ से द्वारकापुरी पुलिस पूछताछ कर रही है। चेतन की बहन सीमा नाथ मास्टर माइंड है। जेल में बंद सीमा नाथ पेरोल पर बाहर आई और धंधे की बागडोर चेतन को सौंप कर चली गई। पुलिस अब सीमा और उससे जुड़े तस्करों की जांच में जुटी है।

द्वारकापुरी पुलिस ने नाथ मोहल्ला (अहीरखेड़ी) के चेतन पुत्र लालानाथ को 35 लाख रुपये की ड्रग्स और 19 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा था। पूछताछ में बताया गिरोह में त्यागी भी शामिल है ,जो मौके से फरार हो गया। एक पैडलर लक्की नाथ 22 जून को 16 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हो चुका है। बहन सीमा नाथ भी जेल में बंद है। उसको क्राइम ब्रांच ने 48 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा था। सीमा हाल ही में पेरोल पर जेल से बाहर आई थी। उसने ही प्रतापगढ़ और डग के तस्करों से चेतन की बात करवाई और बंद पड़ा कामजा दोबारा शुरु कर लिया। टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार चेतन तस्करों से टेलिग्राम और वाट्सएप काल पर ही बात करता था।


दो हत्या-अपहरण के 17 केस

टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार चेतन के विरुद्ध 17 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके है। वह नाबालिग अवस्था से ही अपराध कर रहा है। उसने दो हत्या और अपहरण भी किए है। सबसे चर्चित केस अतुल काकाणी हत्याकांड रहा है। उसने नशे की अवस्था में सिरपुर पर काकाणी को चाकू मारे थे।

पानी की शिकायत करने पर युवती का गला घोंटने की कोशिश

इंदौर। पलास परिसर (राऊ) में रहवासियों में विवाद हो गया। एक युवती ने गला घोंटने का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मुस्कान की शिकायत पर महावीर पटेल, रक्षा पटेल, श्वेता वाघे, गोविंद वाघे निवासी पलास परिसर फेस-1 के खिलाफ रिपोर्ट की है। मुस्कान ने कुछ दिनों पूर्व पानी के विवाद में शिकायत की थी। आरोपितों ने केस वापस लेने के लिए धमकाया और धमकाया।

उज्जैन में एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मंदसौर से कार में भरकर ले जा रहे थे नागपुर