• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Gang Rape: इंदौर के महू छावनी इलाके में सनसनीखेज वारदात, ट्रेनी सैन्य अधिकारी को बंधक बनाया, साथी युवती से गैंगरेप

महू में फौजी अफसरों के साथ अपराध की बड़ी घटना हुई है। बदमाशों ने ट्रेनी सैन्‍य अधिकारी को बंधकर बनाकर पीटा। उनसे रुपयों की मांग की। उन्‍होंने अधिकारी ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 11 Sep 2024 09:13:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Sep 2024 11:05:04 AM (IST)
MP Gang Rape: इंदौर के महू छावनी इलाके में सनसनीखेज वारदात, ट्रेनी सैन्य अधिकारी को बंधक बनाया, साथी युवती से गैंगरेप
महू छावनी में हुई लूट, मारपीट और दुष्‍कर्म की वारदात।

HighLights

  1. प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी को बंधक बनाकर 10 लाख मांगे।
  2. साथी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुए फरार।
  3. दो युवतियों के साथ पार्टी कर रहे थे ट्रेनी सैन्य अफसर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। MP Mhow Gang Rape: महिला मित्रों के साथ पार्टी कर रहे दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सशस्त्र बदमाशों ने ट्रेनी सैन्य अफसरों को बेरहमी से पीटा और उनके साथ की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। वारदात में लूटपाट के इरादे से पहुंचे बदमाशों का हाथ सामने आया है। दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह है पूरा घटनाक्रम

आईजी (ग्रामीण) अनुराग के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी(कैप्टन) मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित महू आर्मी कॉलेज में प्रशिक्षण लेने के लिए आए हुए हैं। मंगलवार रात दोनों अफसरों ने किराये पर कार मंगवाई और दो महिला मित्रों के साथ जाम गेट की ओर घूमने चले गए।


कार छोटी जाम के समीप फायरिंग रेंज में खड़ी की और आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान अचानक पिस्टल, चाकू और डंडे लेकर आए आठ बदमाशों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। सैन्य अफसरों और युवतियों के साथ मारपीट कर रुपये, पर्स लूट लिए।

जब तक 10 लाख नहीं लाओगे, नहीं छोड़ेंगे

बदमाशों ने एक अफसर व एक युवती को बंधक बना लिया और बाकी एक युवती व अफसर को यह कहकर रुपये लेने के लिए भेज दिया कि जब तक 10 लाख रुपये नहीं लाआगे, इन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। घबराया अफसर यूनिट पहुंचा और कमांडिंग अफसर को घटना बताई। सैन्य अफसरों ने तुरंत डायल-100 को सूचना दी और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी गाड़ियां देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने युवती और 23 वर्षीय प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी को अलग-अलग रखा था।

ट्रेनी अफसर के लौटने में देरी होने पर सामूहिक दुष्कर्म करने लगे बदमाश

डीआईजी (ग्रामीण) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, 23 वर्षीय प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी की शिकायत पर डकैती, मारपीट, फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों के गिरफ्त से छुड़ाए गए सैन्य अफसर ने पुलिस को बताया कि बदमाश बार-बार रुपयों की मांग कर रहे थे।

साथी अफसर के लौटने में देरी होने पर बदमाश युवती को दूर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह उसके रोने की आवाज सुन रहा था। बदमाशों से छोड़ने की गुहार लगाई तो उसके साथ मारपीट की गई।

naidunia_image

पुलिस की गाड़ी देखकर भागे

पुलिस की गाड़ियां आते देखकर आरोपितों ने युवती को छोड़ा। डीआईजी के मुताबिक, युवती इंदौर की रहने वाली है। घटना से सदमे में है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने ट्रेनी अफसर के कथन के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई है। आरोपितों की तलाश में लगातार दबिशें दे रहे हैं। पकड़े गए दो बदमाशों में से एक बदमाश का आपराधिक रिकार्ड भी है।

naidunia_image