• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो रूट की रेंज में कई हेरिटेज इमारतें, धर्म स्थल और जल स्त्रोत भी, हाईकोर्ट में लगी याचिका

Indore Metro: मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट की रेंज में राजवाड़ा, छत्रियां, गांधी हॉल, रानी सराय, एमपी हाईकोर्ट और जिला कोर्ट की इमारतें, अहिल्या लाइब्रेरी और हुकमचंद घंटाघर भी बताया जा रहा है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 12:26:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 12:39:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो रूट की रेंज में कई हेरिटेज इमारतें, धर्म स्थल और जल स्त्रोत भी, हाईकोर्ट में लगी याचिका
इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के लिए टनल बनाने को मशीन 22 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

HighLights

  1. 200 मीटर में हेरिटेज-धर्म स्थल, नियम 300 मीटर, हाईकोर्ट में याचिका
  2. दो चरणों में अंडरग्राउंड मेट्रो बनेगी, इसमें एयरपोर्ट-रीगल 9 किमी, खजराना-रीगल 3.5 किमी
  3. जल स्रोत पर संशय, रहवासी इलाकों की बोरिंग प्रभावित होने की आशंका

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर शहर में एक तरफ जहां यलो लाइन पर मेट्रो रेल शुरू होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का काम शुरू होना है। इस बीच अंडरग्राउंड मेट्रो रूट की 200 मीटर की रेंज में कई ऐतिहासिक इमारते, धार्मिक स्थलों के साथ बोरिंग जैसे जल स्त्रोत होने की जानकारी सामने आई है।

नियमों के अनुसार ऐसे स्थान रूट से 300 मीटर दूरी पर होना चाहिए। इधर मेट्रो प्रबंधन ने इन्हें रेंज से बाहर बताया है। किशोर कोड़वानी ने इसको लेकर एमपी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि अंडरग्राउंड मेट्रो रूट से इमारतों को नुकसान की आशंका है।


दो चरणों में अंरग्राउंट मेट्रो रूट बनेगा

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो रेल दो चरणों में बनेगी इसमें पहला एयरपोर्ट से रीगल तक बनाया जाएगा, जिसमें 9 किमी तक अंडरग्राउंड टनल बनाई जाएगी। 22 सितंबर से एयरपोर्ट के नजदीक टनल बनाने का काम शुरू होना है। इसका दूसरा चरण खजराना से रीगल तक बनेगा। इसमें करीब साढ़े तीन किमी अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए सुरंग बनेगी। इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रोसेस जारी है।

ये स्थान बताए जा रहे मेट्रो रूट की रेंज में

जानकारी के मुताबिक मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट की रेंज में राजवाड़ा, छत्रियां, गांधी हॉल, रानी सराय, एमपी हाईकोर्ट और जिला कोर्ट की इमारतें, अहिल्या लाइब्रेरी और हुकमचंद घंटाघर भी बताया जा रहा है। इनके साथ धार्मिक स्थलों में गोवर्धननाथ मंदिर, जानकीनाथ मंदिर, बड़ा गणपति मंदिर, छोटा गणपति मंदर, गोपाल मंदिर और तेरापंथी जैन मंदिर समेत गायत्री मंदिर में मेट्रो रूट की रेंज में बताए जा रहे हैं।

रहवासी इलाकों में पानी के स्त्रोत होंगे प्रभावित

अंडग्राउंड मेट्रो रूट कई रहवासी इलाकों से होकर भी गुजरेगा। इसमें एमजी रोड, अहिल्या पल्ट, मल्हारगंज, जूनी इंदौर, रविंद्र नगर, तिलक नगर और सांई कृपा नगर भी शामिल है। ऐसे में यहां रहवासियों द्वारा कराए गए बोरिंग और अन्य जल स्त्रोत भी इनकी रेंज में आने को लेकर संशय की स्थिति है।

यह भी पढ़ें- 'न गटर जाएगी, न शटर... नीचे से मेट्रो निकल जाएगी', अब नहीं टूटेंगे मकान, नई 'नेटम' तकनीक से बनेगा छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।