• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हो हल्ला' के साथ शान का म्यूजिकल लाइव कंसर्ट आज

नगर निगम 'हो हल्ला' गाने के साथ ख्यात गायक शान का म्यूजिकल कंसर्ट शनिवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित करेगा।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 23 Dec 2017 03:58:35 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 Dec 2017 09:36:13 AM (IST)
'हो हल्ला' के साथ शान का म्यूजिकल लाइव कंसर्ट आज

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। नगर निगम 'हो हल्ला' गाने के साथ ख्यात गायक शान का म्यूजिकल कंसर्ट शनिवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित करेगा। शाम छह बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में हजारों दर्शकों के सामने शान इंदौर की स्वच्छता के लिए गाए गए तीन गानों के साथ अन्य प्रस्तुतियां देंगे।

महापौर मालिनी गौड़ और निगमायुक्त मनीष सिंह ने बताया आयोजन में गेट नंबर आठ और नौ से वीवीआईपी और गेट एक, पांच और सात से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर तीन से नागरिक और गेट दो व छह से वीआईपी प्रवेश दिया जाएगा। महापौर ने नागरिकों से आयोजन में आने और समय पर तय जगह पर बैठने का अनुरोध किया है।


ये होगी पार्किंग व्यवस्था

वीवीआईपी पार्किंग स्टेज के पीछे बास्केटबॉल कोर्ट में होगी, जिसका प्रवेश गेट नंबर एक से होगा। वीआईपी पार्किंग मेन स्टेडियम कैंपस और क्रिकेट स्टेडियम के पीछे रहेगी। कार और बस की पार्किंग ट्रैफिक पार्क के पास और रेसीडेंसी गार्डन के फुटपाथ पर की गई है।

सामान्य पार्किंग शिवाजी वाटिका के आसपास और बीआरटीएस कॉरिडोर की तरफ रहेगी। महापौर ने बताया स्वच्छता की जनजागरूकता के लिए निगम ने 'हो हल्ला' गीत तैयार कराया है जो इंदौर सहित देशभर में लोकप्रिय हुआ है।