
प्रणय चौहान, नईदुनिया, इंदौर। 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस वर्ष नवरात्र के दौरान सप्तमी तिथि की वृद्धि होने के कारण नवरात्र नौ दिनों के बजाए 10 दिनों के होंगे। श्रद्धालु 11 से 20 अक्टूबर तक मां दुर्गा की आराधना करेंगे। इस दौरान देशभर के विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेंगी।
नवरात्र में देवी आराधना के साथ देशभर के शक्तिपीठों और प्रसिद्ध देवी मंदिरों के दर्शन की तैयारी शुरू हो गई है। इंदौर से इंदौर-जम्मूतवी एक्सप्रेस से मां वैष्णोदेवी, इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस से बंगाल के कोलकाता में प्रसिद्ध काली मंदिर, इंदौर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस से ज्वाला देवी, बृजेश्वरी देवी, चामुंडा देवी, चिंतपूर्णी देवी व नैना देवी और असम राज्य के गुवाहाटी की ट्रेन से कामाख्या देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे।
नवरात्र के दौरान इन धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की स्थिति अलग-अलग हैं। कहीं स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणियों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, तो कई तारीखों में आरक्षण प्रतीक्षा सूची या आरएसी तक पहुंच गया है।
नवरात्र के दिनों में इन सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है। ऐसे में केवल ट्रेन की उपलब्धता ही नहीं, बल्कि आगे के सड़क मार्ग, ठहरने और स्थानीय परिवहन की भी पहले से योजना बनाना जरूरी होगा। उपलब्ध आरक्षण की स्थिति तेजी से बदल सकती है, इसलिए यात्रा तय करने से पहले रेलवे की ताजा आरक्षण स्थिति अवश्य देखना बेहतर होगा।
इंदौर-जम्मूतवी एक्सप्रेस से कटरा पहुंचकर मां वैष्णोदेवी के दर्शन किए जा सकते हैं। आठ से 15 अक्टूबर के बीच ट्रेन में द्वितीय श्रेणी में तारीखों पर आरक्षण में वेटिंग है।
| दिनांक | स्लीपर | 3ई | 3ए | 2ए | 1ए |
| 8 अक्टूबर | 26 | 1 | 1 | आरएसी-9 | 2 |
| 9 अक्टूबर | 81 | 21 | 25 | 9 | 1 उपलब्ध |
| 10 अक्टूबर | 52 | 10 | 12 | 7 | 1 |
| 11 अक्टूबर | 31 | 2 आरएसी | 32 आरएसी | 8 | 3 |
| 12 अक्टूबर | 49 | 12 | 18 आरएसी | 3 | 1 उपलब्ध |
| 13 अक्टूबर | 28 | 11 | 22 | 3 | 4 उपलब्ध |
| 14 अक्टूबर | 15 | 4 | 10 | 11 | 1 |
| 15 अक्टूबर | 20 आरएसी | 7 आरएसी | 10 आरएसी | 9 | 1 उपलब्ध |
इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस से बंगाल के कोलकाता में प्रसिद्ध काली मंदिरों की यात्रा की जा सकती है।
| दिनांक | स्लीपर | 3ई | 3ए | 2ए | 1ए |
| 8 अक्टूबर | 47 | 23 | 38 | 15 | 4 |
| 10 अक्टूबर | 59 | 17 | 39 | 20 | 3 |
| 13 अक्टूबर | 93 | 35 | 54 | 29 | 2 |
| 15 अक्टूबर | 103 | 32 | 67 | 33 | 6 |
| 17 अक्टूबर | 51 | 24 | 55 | 22 | 7 |
| 20 अक्टूबर | 74 | रिग्रेट | 100 | 38 | 8 |
| 22 अक्टूबर | 113 | 50 | 100 | 31 | 8 |
| 24 अक्टूबर | 109 | 53 | रिग्रेट | रिग्रेट | रिग्रेट |
इंदौर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए सबसे उपयोगी विकल्पों में से एक है। ऊना पहुंचने के बाद आसपास के कई प्रसिद्ध देवी मंदिरों तक सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है।
| दिनांक | स्लीपर | 3ई | 3ए | 2ए | 1ए |
| 8 अक्टूबर | आरएसी39 | 62 | 43 | 3 | 3 |
| 9 अक्टूबर | 8 उपलब्ध | 57 | 52 | 8 उपलब्ध | 4 उपलब्ध |
| 15 अक्टूबर | आरएसी 17 | आरएसी 5 | 13 उपलब्ध | 17 उपलब्ध | 4 उपलब्ध |
| 16 अक्टूबर | आरएसी 24 | आरएसी 8 | 17 आरएसी | 17 | 4 उपलब्ध 1 |
| 22 अक्टूबर | आरएसी 51 | 2 | 31 | 2 | 2 उपलब्ध |
| 23 अक्टूबर | आरएसी 13 | आरएसी 10 | आरएसी 21 | 7 | 1 |
| 29 अक्टूबर | आरएसी 18 उपलब्ध | 73 उपलब्ध | 71 उपलब्ध | 22 उपलब्ध | 8 |
असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी मंदिर भी नवरात्र में श्रद्धालुओं के प्रमुख आकर्षणों में रहेगा। इंदौर से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन इस यात्रा का रेल विकल्प उपलब्ध कराती है। कामाख्या मंदिर को देश के प्रमुख शक्तिपीठों में माना जाता है। यहां नवरात्र और विशेष रूप से देवी उपासना के दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें- इंदौर में गरबा में 'फीमेल पार्टनर' का झांसा, ठगों ने बिछाया साइबर जाल, ऐसे बना रहे शिकार
| दिनांक | स्लीपर | 3ई | 3ए | 2ए |
| 15 अक्टूबर | 43 | 14 | 12 | 10 |
| 22 अक्टूबर | 41 | 17 | 35 | 10 |
| 29 अक्टूबर | 43 | 14 | 12 | 10 |
| 5 नवंबर | 99 | 43 | 75 | 36 |
| 12 नवंबर | 114 | 40 | 73 | 38 |
| 19 नवंबर | 67 | 11 | 16 | 17 |
| 26 नवंबर | 37 आरएसी | 10 आरएसी | 36 | 1 |