• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर इंदौर के बर्फानीधाम में जुटेंगे दस हजार से अधिक लोग, निभाएंगे 29 साल की परंपरा

Sharad Purnima 2023: हृदय, मधुमेह और दमा रोग निदान के लिए होगा औषधियुक्त खीर का वितरण।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 27 Oct 2023 08:30:59 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Oct 2023 01:38:42 PM (IST)
Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर इंदौर के बर्फानीधाम में जुटेंगे दस हजार से अधिक लोग, निभाएंगे 29 साल की परंपरा
औषधियुक्त खीर का वितरण 29 अक्टूबर को रात 10 बजे से किया जाएगा।

HighLights

  1. शरद पूर्णिमा पर हृदय, मधुमेह और दमा रोग निदान के लिए औषधियुक्त खीर का वितरण किया जा रहा है।
  2. खीर में दुर्लभ जड़ी-बूटियों के समावेश के साथ वैदिक विधि विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा।
  3. औषधियुक्त खीर का वितरण 29 अक्टूबर को रात 10 बजे से किया जाएगा।

Sharad Purnima 2023: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मालवीय नगर स्थित बर्फानी धाम आश्रम में 29 साल से शरद पूर्णिमा पर हृदय, मधुमेह और दमा रोग निदान के लिए औषधियुक्त खीर का वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष 28 अक्टूबर को पूर्णिमा पर लग रहे खंडग्रास चंद्रग्रहण के चलते आयोजन के स्वरूप में फेरबदल किया गया है। औषधियुक्त खीर का वितरण 29 अक्टूबर को रात 10 बजे से किया जाएगा। वितरण की व्यवस्था आश्रम परिवार के 300 से अधिक सदस्य संभालेंगे।

आश्रम के महामंडलेश्वर भरतदास महाराज ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात्रि चंद्रमा की किरणों के प्रकाश में आरोग्यता प्रदान करने की क्षमता होती है। पूर्णिमा पर 28 अक्टूबर को ग्रहण होने से 29 अक्टूबर को खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर यह वृहद आयोजन वर्ष 1994 में साकेतवासी योगीराज बर्फानी बाबा की प्रेरणा से शुरू हुआ। खीर में दुर्लभ जड़ी-बूटियों के समावेश के साथ वैदिक विधि विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। वितरण और पूजन की व्यवस्था के लिए आश्रम परिवार से जुड़े 300 लोगों का दल संभालेगा।


naidunia_image

दक्षिण भारतीय शैली में बना मनोहारी द्वार

बर्फानीधाम आश्रम परिसर का प्रवेश द्वार दक्षिण भारतीय शैली में बना है। आयोजन समिति के कमलेश्वर सिंह सिसौदिया ने बताया कि यह द्वारा भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र है। मंदिर परिसर में राजराजेश्वरी महात्रिपुरसुंदरी, बाल त्रिपुरसुंदरी, मां बगलामुखी, कालभैरव, भगवान गणेश, पारदेश्वर और चंद्रमलेश्वर महादेव के साथ दक्षिणमुखी हनुमान की मूर्तियां स्थापित हैं। इनके दर्शन का क्रम सुबह से शाम तक बना रहता है।

प्रत्येक रविवार निश्शुल्क औषधि वितरण

बर्फानी धाम आश्रम में पिछले तीन दशक से प्रत्येक रविवार को आयुर्वेदिक औषधियों का निश्शुल्क वितरण सुबह 9 से 11 बजे तक किया जाता है। आश्रम परिवार के पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि सैकड़ों श्रद्धालु विभिन्न प्रकार के असाध्य के रोगों के निवारण के लिए यहां पर बने औषधि भंडार से आयुर्वेदिक दवाइयां लेने आते हैं जिनका प्रत्येक रविवार को तांता लगा रहता है। हनुमान जयंती, गुरु पूर्णिमा, दीपावली पर श्रीयंत्र पूजन, गोवर्धन पूजा, दोनों नवरात्रि में अनुष्ठान, कन्या पूजन आदि होते हैं।