• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम रघुवंशी की कहानी पर शिलांग पुलिस को भरोसा नहीं, उसके परिवार वालों से भी होगी पूछताछ

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की भूमिका की जांच कर रही है शिलांग पुलिस। सोनम के बयानों में विरोधाभास के कारण पुलिस उसके प...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 07:44:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 08:01:02 AM (IST)
सोनम रघुवंशी की कहानी पर शिलांग पुलिस को भरोसा नहीं, उसके परिवार वालों से भी होगी पूछताछ
सोनम रघुवंशी के माता-पिता और भाई से हो सकती है पूछताछ।

HighLights

  1. सीसीटीवी और पुलिस का भी नहीं था डर।
  2. हत्या के आरोपी वहां आराम से घूमते रहे।
  3. पूछताछ के लिए इंदौर आ सकती है टीम।

उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपित पूछताछ के दौरान नई-नई बातें पुलिस को बता रहे हैं। कभी सोनम स्वजन के दबाव में राजा रघुवंशी से शादी करने की बात कहती है तो कभी कुछ और। इसे देखते हुए अब शिलांग पुलिस सोनम से माता-पिता सहित अन्य स्वजन की मौजूदगी में भी पूछताछ करेगी जिससे वास्तविकता सामने आ सके।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बना रही सोनम को पुलिस या सीसीटीवी कैमरों की नजर में आने का डर भी नहीं था। यही वजह है कि जब राजा और सोनम सहारा के मन्हा होटल में पहुंचे थे तो वहां लगे सीसीटीवी को देख कर भी सोनम नहीं डरी कि उसकी पहचान अपराध के बाद उजागर हो सकती है।


naidunia_image

गौरतलब है कि मेघालय पुलिस को मन्हा होटल के रिसेप्शन के बाहर लगे कैमरे में सोनम दिखी थी। मन्हा होटल के सामने रोड के पार पुलिस अधिकारी का कार्यालय हैं। सोनम को यह डर भी नहीं था कि जब वह राजा के साथ बैग रखने होटल में जाएगी तब भी पुलिस अफसरों की नजर में आ सकती है। 22 मई को दोपहर 12.45 बजे राजा और सोनम होटल में बैग रखने पहुंचे थे।

दंपती के गुम होने की खबर देख पुलिस को सूचना दी

होटल कर्मचारी येंग ने बताया कि 23 जून को उसने राजा के दिए नंबर पर फोन किया था लेकिन फोन बंद आ रहा था। दो दिन तक बैग होटल के रिसेप्शन पर रखे रहे। बाद में जब दंपती के गुम होने की खबर देखी तो पुलिस को सूचना दी। येंग ने यह भी बताया राजा ने बैग रखते समय कहा था कि हम हनीमून के लिए आए हैं और यहां से नोगरियाल जा रहे हैं।

naidunia_image

शिलांग के मन्हा होटल का रिसेप्शन, जहां बैग रखकर सोनम और राज निकले थे।

पूछताछ करने इंदौर आ सकती है एसआईटी

सोनम राजा की हत्या के लिए अलग-अलग कारण बता रही है। इसी वजह से मेघालय पुलिस की एसआईटी सोनम के परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने इंदौर आएगीl यह टीम राजा की मां और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है। इंदौर में सोनम जहां-जहां रुकी थी वहां से भी एसआईटी साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी।