• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TV Serial: इंदौर में शुरू हुआ टीवी सीरियल की शूटिंग का सिलसिला

इंदौर शहर में लंबे इंतजार के एक बाद एक बार फिर टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो गई है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 15 Nov 2020 06:31:36 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2020 02:36:14 PM (IST)
TV Serial: इंदौर में शुरू हुआ टीवी सीरियल की शूटिंग का सिलसिला

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। एक बार फिर इंदौर शहर में 'लाइट, कैमरा, एक्शन' गूजंने लगा है। महीनों के इंतजार के बाद शहर में टेलीविजन सीरियल की शूटिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है। इन दिनों शहर में टेलीविजन सीरियल 'एक दूजे की परछाई' की शूटिंग हो रही है। इसकी शूटिंग के लिए सीरियल के मुख्य कलाकार सोनम लांबा, मोहित सोनकर, अंशिका चतुर्वेदी, अलीना खान, हिना सोनी, पलक कौर, लोकेंद्र राठौर शहर आ चुके हैं। इस सीरियल के जरिए न केवल एक बार फिर मुंबई के कलाकारों ने यहां रूख किया है बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलने लगा है। इस सीरियल की शूटिंग इंदौर शहर के प्रमुख स्थानों पर तो हो ही रही है साथ ही उज्जैन, भोपाल व अन्य स्थानों पर भी शूटिंग होगी।

फिल्मीस्तान पिक्चर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे इस सीरियल में इंदौर के मंदिर, बाजार और कॉलोनियों को दिखाएंगे। सराफा बाजार, राजवाड़ा आदि स्थानों पर शूटिंग करना संभव नहीं है इसलिए इनके सेट तैयार किए जा रहे हैं ताकि शहर की खूबियों को भी दिखाया जा सके। शहर में शूटिंग करीब एक साल तक जारी रहेगी। रोहित यादव ने बताया कि अंनज टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल में न केवल अभिनय बल्कि अन्य कार्यों के लिए भी स्थानीय हुनर को मौका दिया जाएगा। दो बहनों की कहानी पर आधारित इस सीरियल का निर्देशन अनिल बी रावत कर रहे हैं। सीरियल के मुहूर्त के मुख्य अतिथि मनोज ठक्कर, रवि मेहता, बलराम नीम, दीपक सेंगर, सोनू भदौरिया थे।