Shraddha Paksha 2023: श्राद्ध पक्ष 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक, इस वर्ष प्रतिपदा तिथि का क्षय
Shraddha Paksha 2023: आम जनमानस के संशय दूर करने के लिए पंचांगकर्ता और ज्योतिष के विद्वानों से मध्य प्रदेश ज्योतिष एवं विद्वत परिषद ने की चर्चा।
By Hemraj Yadav
Edited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 24 Sep 2023 07:57:32 PM (IST)
Updated Date: Sun, 24 Sep 2023 07:57:32 PM (IST)

Shraddha Paksha 2023: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पितरों के पूजन का पर्व श्राद्ध पक्ष 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेगा। इस वर्ष प्रतिपदा तिथि का क्षय हो रहा है। मध्य प्रदेश ज्योतिष एवं विद्वत परिषद द्वारा आम जनमानस के संशय दूर करने के लिए पंचांगकर्ता और ज्योतिष के विद्वानों से चर्चा की।
अध्यक्ष आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक ने बताया कि महालय आरंभ 29 सितंबर शुक्रवार से होगा। पूर्णिमा व प्रतिपदा का श्राद्ध एक ही दिन 29 सितंबर को होगा। 30 को द्वितीया, 1 अक्टूबर को तृतीया, 2 को चतुर्थी, 3 को पंचमी, 4 को षष्ठी, 5 को सप्तमी, 6 को अष्टमी, 7 को नवमी, 8 अक्टूबर दशमी, 9 को एकादशी का श्राद्ध, 10 को मघा श्राद्ध, 11 अक्टूबर को द्वादशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा।
![naidunia_image]()
15 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र
12 को त्रयोदशी 13 को चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध, 14 अक्टूबर को ज्ञात, अज्ञात पितरों के निमित्त श्राद्ध सर्व पितृ अमावस्या पर किया जाएगा। 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होगी। मार्गदर्शक मंडल में पं. आनंद शंकर व्यास, सदगुरु अन्ना महाराज, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा, पूर्व कुलपति डा.मिथिला प्रसाद त्रिपाठी, डा .केदार नारायण जोशी, संतोष पंड्या आदि शामिल थे।