इंदौर में राम नवमी पर गायक हंसराज रघुवंशी देंगे राम गीतों की प्रस्तुति
गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम, अभय प्रशाल में शाम छह बजे से होगा शुरू। ...और पढ़ें
By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 28 Mar 2023 11:29:06 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Mar 2023 11:42:22 AM (IST)

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव पर राम नवमी पर 30 मार्च को इंदौर में भजन गायक हंसराज रघुवंशी राम भजनों की प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन में अभय खेल प्रशाल में होगा।
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने बताया कि गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा राम नवमी पर यह आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए विधानसभा क्षेत्र पांच के हर नागरिक के घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया है । पटेल ने बताया कि अभय खेल प्रशाल में आयोजन शाम छह बजे शुरू होगा। इसमें बैठक व्यवस्था प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर रखी गई है। इस आयोजन में 'मेरा भोला है भंडारी' भजन गाने वाले हंसराज रघुवंशी भाग लेंगे।
चार मेगा स्क्रीन लगेगी
पटेल ने बताया कि अभय खेल प्रशाल के बाहर भी चार बड़ी मेगा स्क्रीन लगाई जाएंगी। इस स्क्रीन के माध्यम से शहर के अन्य लोग भी अभय प्रशाल के अंदर चल रहे कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।
संत उमाकांत महाराज का सत्संग कार्यक्रम 29 से
इंदौर। बाबा जयगुरुदेव संगत के तत्वावधान में धार रोड नावदा पंथ स्थित संत उमाकांत महाराज के आश्रम पर दो दिनी सत्संग, नामदान एवं मीसाबंदियों का सम्मान समारोह 29 मार्च से होगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा। अध्यक्ष महेश लिखार, रामबाबू शर्मा एवं विश्वंभर तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए दो वातानुकूलित डोम तैयार किए जा रहे हैं। चार एलईडी के माध्यम से भक्तों को प्रवचन व नामदान मिल सके। आश्रम में दो दिवसीय समागम में सत्संग, भोजन, जल पार्किंग सहित अलग-अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी सेवादारों को सौंपी गई है।