
Smart City Indore: इंदौर। सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाले इंदौर के नाम अब एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। इंदौर को स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो के पुरस्कार समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।
इंदौर स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटीज़ इंडिया अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार प्राप्त हुआ। दिल्ली के प्रगति मैदान में 17 से 19 जनवरी, 2024 तक आयोजित स्मार्ट सिटीज़ इंडिया एक्सपो के पुरस्कार समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।@DrMohanYadav51#JansamparkMP pic.twitter.com/llixc1KAbh
— Urban Administration & Development Department, MP (@mpurbandeptt) January 19, 2024
कुछ दिनों पहले ही इंदौर ने सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का संयुक्त खिताब हासिल किया था। पहली बार सूरत ने भी पहला स्थान स्थान हासिल किया था। स्वच्छता में नवाचार अपनाने के बाद अब इंदौर प्रदूषण मुक्त शहर की और बढ़ रहा है। साथ ही ग्रीन इंदौर बनने की ओर प्रयासरत है। इसी प्रयास में शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ गया है।
पुरस्कार इंदौर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह और टीम ने ग्रहण किया। इंदौर स्मार्ट सिटी को स्वच्छता, नवाचार, अधोसंरचना विकास और परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
कुछ दिनों पहले ही महापौर परिषद में शहर को देश का सबसे पहले सोलर सिटी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत शहर में घरों की छतों से अधिक से अधिक संख्या में सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।