• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बिजली बंद करने पर भड़का गुस्सा! 18 साल के छात्र ने पड़ोसी इंजीनियर को कुचला, CCTV में कैद वारदात

शहर की पॉश टाउनशिप से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 12वीं के छात्र ने आईटी कंपनी की महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या कर दी है। एक अन्य म...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 07:50:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 07:51:46 PM (IST)
इंदौर में बिजली बंद करने पर भड़का गुस्सा! 18 साल के छात्र ने पड़ोसी इंजीनियर को कुचला, CCTV में कैद वारदात
इंदौर में बिजली बंद करने पर भड़का गुस्सा!

HighLights

  1. पेंट हाउस में अवैध गतिविधियों के विवाद में महिला इंजीनियर की हत्या
  2. 12वीं के छात्र ने कार से कुचलकर महिला को मारा, CCTV फुटेज आया सामने
  3. पुलिस ने आरोपी छात्र मोहनीश और पिता कुलदीप को किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की पॉश टाउनशिप से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 12वीं के छात्र ने आईटी कंपनी की महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या कर दी है। एक अन्य महिला और पुरुष बाल-बाल बचे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। विवाद की शुरुआत पेंट हाउस की बिजली बंद करने पर हुई थी। पुलिस ने छात्र और उसके पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना लसूड़िया थाना अंतर्गत शिव वाटिका (एमआर-11) में सागर समृद्धि अपार्टमेंट की है।

एयर बीएनबी पेंट हाउस में शराब पार्टियां और अवैध गतिविधियां

सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी कुलदीप चौधरी का टू बीएचके का अपार्टमेंट में पेंट हाउस है, जिसे वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एयर बीएनबी के माध्यम से किराये पर देता था। पेंट हाउस में अवैध गतिविधियां संचालित होने लगी थीं। विदेशी युवतियों की आवाजाही और शराब पार्टियों से रहवासी परेशान हो गए थे। इससे परेशान रहवासियों ने बुधवार को पेंट हाउस की लाइट बंद कर दी। गुस्से में कुलदीप ने एमसीबी डाउन कर रहवासियों के फ्लैट की लाइट बंद कर दी।


छात्र ने रहवासियों पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार

इस बात पर इंजीनियर सौरभ पांडे और उनकी पत्नी शम्पा पाठक (पांडे) से कहासुनी होने लगी। कुलदीप के साथ में पत्नी चित्रा भी आई थी। विवाद बढ़ने पर कुलदीप ने कॉल कर बेटे मोहनीश को बुला लिया। कुछ देर तक उनके बीच हाथापाई हुई। रहवासियों ने लसूड़िया थाने कॉल लगाया और भागने के रास्ते बंद कर दिए। गुस्से में मोहनीश ने पहले चौकीदार की पत्नी रानू रावल पर कार चढ़ाने की कोशिश की, मगर वह दूर हट गई।

आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, हत्या का मुकदमा दर्ज

मोहनीश दोबारा कार घुमाकर लाया और सीधे शम्पा को टक्कर मारी। शम्पा उछलकर दूर गिरी और सिर दीवार से टकरा गया। मोहनीश रुका नहीं और कार पेट पर चढ़ाकर फरार हो गया। गंभीर अवस्था में घायल शम्पा को रहवासी राहुल सिंह पंवार, नवीन रघुवंशी और हर्षित माहेश्वरी बॉम्बे अस्पताल ले गए, मगर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने देर रात मोहनीश और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहनीश ने हाल में 12वीं की परीक्षा दी है और 20 मार्च को ही वह 18 वर्ष का हुआ है।

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के बीच बने अप्राकृतिक संबंध पर धारा 377 लागू नहीं, MP हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी