• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनू बनकर लड़कियों को जाल में फंसाता था सोहेल, 100 से अधिक युवतियों के साथ मिली Chat

इंदौर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोहेल खान को लव जिहाद के आरोप में पकड़ा। वह कॉलेज छात्रा से झूठी पहचान सोनू मारवाड़ी के नाम से संपर्क कर रहा ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 09 Jan 2025 10:36:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jan 2025 08:14:52 AM (IST)
सोनू बनकर लड़कियों को जाल में फंसाता था सोहेल, 100 से अधिक युवतियों के साथ मिली Chat

HighLights

  1. इंदौर में सोहेल खान पर "लव जिहाद" का आरोप।
  2. झूठी पहचान से कॉलेज छात्राओं से संपर्क करता था।
  3. फोन में 100 लड़कियों के नंबर और चैट्स मिलीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर सोहेल खान नामक युवक को पकड़ा।मूलत: मनावर निवासी सोहेल पर लव जिहाद का आरोप लगाया है।सोहेल के फोन में हिंदू युवतियों से चैटिंग मिली है।आरोपित सस्ते दामों पर मोबाइल और एसेसरीज देने का प्रलोभन देता था।

असली नाम जान चौंक गई लड़की

पदाधिकारियों के मुताबिक सोहेल मारवाड़ी को खंडवा रोड़ स्थित एक कैफे से पकड़ा गया है। वह कॉलेज छात्रा के साथ आया था। युवती से पूछने पर कहा सोहेल ने उसे सोनू मारवाड़ी नाम बताया था। वास्तविकता बताने पर युवती भी चौक गई। मौके पर समाजजन को बुलाया और युवती को समझाइस दी।


फोन में 100 लड़कियों के नंबर, देता था झांसा

सोहेल का फोन चेक करने पर करीब 100 युवतियों के नंबर मिलें, जिसमें ज्यादातर कॉलेज छात्राएं थी। आरोपित उनसे चैटिंग करता था। सोनू नाम बताकर उन्हें फोन और एसेसरीज दिलवाने का झांसा देता था। पुलिस ने युवती से बात की लेकिन उसने रिपोर्ट करने से मना कर दिया। पुलिस सोहेल के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है।

युवती से बात करने पर विवाद, छह पर FIR

एरोड्रम थाना अंतर्गत धर्मराज कालोनी में बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ऋतु मिठोरा के मुताबिक आरोपित एकलव्य यादव बेटी से बात करता है।

बेटा रौनक समझाने गया तो घनश्याम,अभिषेक आदी ने हमला कर दिया। दूसरी तरफ से पिंकी यादव ने रवि मिठोरा,रौनक मिठोरा और ऋतु के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।