• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी ने शिलांग के कोर्ट में किया सरेंडर, 27 अप्रैल को मिली थी जमानत

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शिलांग की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 01:46:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 01:46:12 PM (IST)
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी ने शिलांग के कोर्ट में किया सरेंडर, 27 अप्रैल को मिली थी जमानत
सोनम रघुवंशी पहुंची शिलांग कोर्ट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हुआ पालन
  2. सोनम रघुवंशी पहुंची शिलांग कोर्ट
  3. पति की हत्या की साजिश का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शिलांग की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत निरस्त करते हुए तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने मेघालय सरकार की अपील स्वीकार करते हुए कहा था कि ट्रायल के इस चरण में सोनम जमानत की हकदार नहीं है।

गिरफ्तारी मेमो में यदि टाइपिंग संबंधी त्रुटियां थीं, तो उन्हें जमानत का आधार नहीं बनाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि मुकदमा महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुका है और इस समय आरोपित का जमानत पर बाहर रहना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।


तीन सप्ताह की मोहलत खत्म होने से पहले ट्रायल कोर्ट पहुंची

हनीमून पर की थी हत्या सोनम पर आरोप है कि उसने मई 2025 में मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। उसने कथित रूप से अपने प्रेमी राज कुशवाह और उसके दोस्तों की मदद से वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें- इंदौर में MRP से ऊपर बिक रही शराब, सीएम हेल्पलाइन पर पहुंच रही शिकायतें, जांच प्रणाली पर उठे सवाल