• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sourav Joshi: यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने पहुंचा इंदौर का फैन, तो उन्हें लगाना पड़ा पुलिस को फोन

इंदौर से भागकर 13 साल का बालक हल्दवानी पहुंचा। रविवार रात 12 बजे वो सौरभ जोशी के घर पहुंच गया। इसके बाद सौरभ ने उससे पहले बात की और फिर पूछा कि कहां स...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 07:34:29 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jul 2024 02:48:31 PM (IST)
Sourav Joshi: यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने पहुंचा इंदौर का फैन, तो उन्हें लगाना पड़ा पुलिस को फोन
यूट्यूबर सौरभ जोशी। फाइल फोटो

HighLights

  1. यूट्यूबर सौरभ जोशी उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहते हैं।
  2. इंदौर का नाबालिग उनके हर वीडियो व्लॉग देखता था।
  3. इसी वजह से नाबालिग उनसे मिलने के लिए पहुंच गया।

Sourav Joshi: नईदुनिया संवाददाता, हल्द्वानी, इंदौर। सोशल मीडिया पर वीडियो व्लॉग देखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हर कोई अपने पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने की इच्छा रखता है। अपने फेवरेट यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने इंदौर से 13 साल का एक बालक भागकर उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक इंदौर का रहने वाला 13 साल का बालक हल्द्वानी के यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने रविवार रात 12 बजे उनके घर पहुंच गया था। सौरभ ने पहले उससे बात की। इसके बाद उसे सकुशल परिवार तक पहुंचाने के लिए हल्द्वानी पुलिस से संपर्क किया।


इंदौर से दिल्ली पहुंचा फिर हल्द्वानी

पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के समक्ष पेश किया। साथ ही सूचना उसके स्वजन को दे दी है। स्वजन हल्द्वानी के लिए रवाना गए हैं। तब तक बालक को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया है। बालक इंदौर से दिल्ली और फिर हल्द्वानी ट्रेन से पहुंचा है।

naidunia_image

दुकान में काम कर रुपये कमाए, फिर मिलने आया

बाल कल्याण समिति के अधिकारियों ने नाबालिग के स्वजन से बात की। पता चला कि वह कक्षा आठवीं का छात्र है। मां इंदौर में संचालित राइस मिल में काम करती है। बड़ा भाई इंदौर सिटी बस में कंडक्टर है।

यूट्यूबर से मिलने के लिए उसने शहर की एक किराना दुकान पर काम करके रुपये जुटाए। फिर ट्रेन का टिकट लेकर यूट्यूबर से मिलने चला आया। नाबालिग ने बताया कि वह सौरभ के हर वीडियो व्लॉग को देखता है, इसलिए उससे मिलना चाहता था। इसी वजह से वो इंदौर से उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंच गया था।