• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Looteri Dulhan : तीन बच्चों की मां खुद को कुंवारी बता करती थी शादी

Looteri Dulhan : गिरोह में शामिल महिला खुद को कुंवारी और तलाकशुदा बताकर शादी करती थी।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 17 Oct 2019 04:00:16 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Oct 2019 10:11:16 AM (IST)
Looteri Dulhan : तीन बच्चों की मां खुद को कुंवारी बता करती थी शादी

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। स्पेशल टॉस्क फोर्स ने 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा है। गिरोह में शामिल महिला खुद को कुंवारी और तलाकशुदा बताकर शादी करती थी। उसका पति भाई और दलाल मां और पिता बन जाते थे। शादी के कुछ दिन बाद महिला घर से नकदी व जेवर लेकर भाग जाती थी। इस गिरोह को राजस्थान और गुजरात पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी। एसपी (एसटीएफ) पद्मविलोचन शुक्ला के मुताबिक, अहमदाबाद (गुजरात) स्थित वासना पुलिस ने संपर्क कर बताया कि उन्हें ऋतु उर्फ पूजा राठौर व उसके साथियों की तलाश है। ऋतु शादी के 10 दिन बाद ही जेवर व रुपए लेकर भागी है। इसी आधार पर एसआई श्यामकिशोर त्रिपाठी की टीम ने आरोपित नीलेश पिता रामलाल वाटकिया निवासी न्यू गौरीनगर, ऋतु राठौर पिता किशोरीलाल राठौर निवासी रुस्तमपुर पंधाना जिला खरगोन, विनायक पिता हीरालाल गावड़े निवासी गांधीनगर नैनोद, संगीता पति सुखदेव वाकोड़े निवासी पंचशीलनगर, अनिल पिता केशवलाल जैन निवासी अंजनी नगर और विशाल उर्फ अखिलेश सोनी पिता विष्णुप्रसाद सोनी निवासी कालानी नगर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक, आरोपित अनिल जैन और विशाल सोनी का अंजनी नगर में जैन विवाह संस्थान के नाम से मैरिज ब्यूरो है।

आरोपितों ने ऋतु का पूजा राठौर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया और दलाल विनायक के माध्यम से वासना निवासी युवक से 1 लाख 80 हजार रुपए लेकर शादी करवा दी। शादी में ऋतु का पति नीलेश भाई बना और गिरोह की सदस्य संगीता ने मां का अभिनय किया। इस काम के लिए नीलेश ने 20 हजार रुपए लिए। शादी के कुछ दिन बाद ऋतु घर से रुपए लेकर फरार हो गई।


naidunia_image

हनीमून मनाकर लौटी और तिजोरी साफ कर भाग आई

पुलिस के मुताबिक, ऋतु जैसे ही वासना से भागी दलालों ने ब्यावरा के एक डॉक्टर से पांच लाख रुपए लेकर शादी करवा दी। शादी के बाद वह हनीमून मनाने गई और जैसे ही घर लौटी 10 दिन बाद डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गई। इसके तुरंत बाद उसने देवास में तीन लाख रुपए लेकर शादी रचा ली। यहां से वह तीन दिन बाद ही 70 हजार रुपए लेकर भाग आई। पुलिस के मुताबिक, ऋतु की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहले पति से उसके तीन बच्चे भी हैं। पति को छोड़ने के बाद वह नीलेश के साथ पत्नी बनकर रहने लगी थी। कई जगह खुद को कुंवारी तो कई जगह तलाकशुदा बताती थी।

दलालों के मोबाइल में मिले लड़कियों के फोटो

पुलिस ने दलाल अनिल जैन व विशाल सोनी के मोबाइल की छानबीन की तो कई लड़कियों के फोटो मिले। उसमें रोशनी नामक लड़की भी शामिल थी। वह राजस्थान के प्रतापगढ़ से इसी तरह भावेश से शादी कर जेवर और रुपए लेकर भाग चुकी है। पुलिस जब अनिल और विशाल से पूछताछ कर रही थी तो एक लड़की का फोन आया। उसने कहा कि मेरी जल्दी शादी करवा दो। मुझे पैसे की जरूरत है। विशाल ने कहा ऐसी कई लड़कियां हैं जो कुछ दिन के लिए दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं।