यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indore News: सिंधी समाज के 50 दरबार और मंदिरों से गुरुद्वारा पहुंचे श्रीगुरुग्रंथ साहिब
Indore News: गुरु मर्यादा का पालन न होने की बात कही थी, पंजाब से आए धर्म प्रचार की निगरानी कमेटी ने।
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 11 Jan 2023 02:02:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Jan 2023 02:15:13 PM (IST)

Indore News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सिंधी समाज के दरबार और मंदिर से 50 श्रीगुरुग्रन्थ साहिब सम्मान के साथ गुरुद्वारा इमली साहिब, जवाहर मार्ग पर लाकर विराजमान की गई। श्रीगुरु ग्रन्थ साहिब को सिंधी समाज के वरिष्ठजन और दरबार और मंदिरों से जुड़े लोगों ने लाकर गुरुद्वारा प्रबंध समिति को भेंट की। इसकी रसीद भी ली गई।
सिंधी समाज के प्रकाश राजदेव और नरेश फुदवानी का कहना था कि पंजाब से आए दल का कहना था, आप लोगों द्वारा गुरु मर्यादा का पालन नहीं किया जा रहा है। मर्यादा के पालन के लिए अन्य देवताओं और धर्म ग्रन्थ को नहीं रखा जाना चाहिए। इसके बाद सिंधी संतों ने बैठक कर श्री गुरुग्रन्थ साहिब को लौटाने का निर्णय लिया। इसमें अब तक 50 मंदिर व दरबार गुरुग्रन्थ साहिब वापस गुरुद्वारे में विराजमान किए गए हैं। दोनों समाजों में प्रेम व सोहाद्र पूर्व की तरह ही बना हुआ है।
इस पर गुरुसिंघ सभा के सचिव जसबीर सिंह गांधी ने कहा कि कमेटी के सदस्य इंदौर आए थे तो उन्होंने कई ऐसे स्थान देखे जहां श्रीगुरु ग्रन्थ साहिब है लेकिन गुरु मर्यादा का पालन नहीं हो रहा था। उन्होंने इसके लिए सहयोग और समय देने की पेशकश की थी लेकिन कुछ लोगों ने गुरुग्रन्थ साहिब को लौटाने की बात कही तो हमने स्वीकार कर ली है। अगर अब भी कोई गुरु मर्यादा के पालन के साथ गुरु ग्रन्थ साहिब को विराजमान करना चाहते हैं तो हम उसे लौटा देगे।