• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में आवारा कुत्तों का आतंक: रोज 121 लोग और 22 बच्चे हो रहे शिकार, अक्टूबर में 3,754 डॉग बाइट केस

इंदौर में कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुत्तों की बर्थ कंट्रोल के दावे सिर्फ कागजों में ही नजर आ रहे हैं। हकीकत में स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 06:19:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 06:19:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में आवारा कुत्तों का आतंक: रोज 121 लोग और 22 बच्चे हो रहे शिकार, अक्टूबर में 3,754 डॉग बाइट केस
इंदौर में आवारा कुत्तों का आतंक

HighLights

  1. हुकुमचंद अस्पताल में रोज आ रहे डॉग बाइट के 121 मामले
  2. अक्टूबर में कुत्ते के काटने के 3,754 व कुल 4,178 केस दर्ज
  3. जानवर के काटने पर घाव को 15 मिनट तक साबुन व पानी से धोएं

नीरज व्यास, नईदुनिया, इंदौर। शहर में कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुत्तों की बर्थ कंट्रोल के दावे सिर्फ कागजों में ही नजर आ रहे हैं। हकीकत में स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। शहर में हर रोज कुत्ते के काटने के 121 केस इलाज के लिए हुकुमचंद अस्पताल पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं हर रोज 22 बच्चे कुत्तों के शिकार बन रहे हैं।

अक्टूबर माह के 31 दिनों में डॉग बाइट के 3,754 मामले सामने आए, वहीं अन्य जानवरों को मिलाकर कुल 4,178 लोग अस्पताल पहुंचे। इनमें कैट बाइट, रैट बाइट और मंकी बाइट के मरीज भी शामिल रहे।

बता दें कि बीते कुछ सालों में शहरी सीमा में कुत्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसे लेकर आम जनता हर स्तर पर शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक स्थिति से निपटने के लिए ठोस इंतजाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।


अक्टूबर माह में अस्पताल पहुंचे मरीजों का विवरण

काटने का प्रकार पुरुष महिला बच्चे टोटल
डॉग बाइट 2,353 713 688 3,754
रैट बाइट 68 35 15 118
कैट बाइट 109 96 47 252
मंकी बाइट 27 12 06 45
एनिमल बाइट 03 03 03 09
कुल 2,560 859 759 4,178

इन स्थानों पर लगवा सकते हैं एंटी-रेबीज का इंजेक्शन

  • एमवाय अस्पताल
  • हुकुमचंद अस्पताल, रेलवे स्टेशन के समीप
  • मल्हारगंज पॉली क्लीनिक
  • जिला अस्पताल
  • बाणगंगा सिविल अस्पताल

घाव को 15 मिनट तक साबुन और पानी से धोएं

किसी भी जानवर के काटने पर घाव को नजरअंदाज न करें। प्रभावित हिस्से को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोएं। इसके बाद एंटीसेप्टिक लगाएं और साफ कपड़े से हल्के हाथों से ढक दें। घाव पर मिर्च, हल्दी, मिट्टी या तेल जैसी चीजें बिल्कुल न लगाएं। घाव को खुद से बंद करने या टांके लगवाने की जल्दबाजी न करें। इसके बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें। डॉक्टर की सलाह से एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाएं। टिटनेस का टीका भी जरूरी हो सकता है।

अक्टूबर माह में हुकुमचंद अस्पताल में जानवरों के काटने के 4 हजार से ज्यादा मामले आए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज मुहैया कराया गया। शहर के मध्य में होने से यहां हर महीने बड़ी संख्या में एनिमल बाइट के केस आते हैं। - डॉ. मधु मार्ग्रेट, प्रभारी, हुकुमचंद अस्पताल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।