• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नव मतदाता सम्मेलन में मालवांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया पीएम मोदी से वर्चुअली संवाद

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में युवाओं को वोट भारत की दिशा तय करेगा। मैं सभी मतदाताओं को नमन करता हूं।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 04:06:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jan 2024 04:07:59 PM (IST)
नव मतदाता सम्मेलन में मालवांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया पीएम मोदी से वर्चुअली संवाद

इंदौर। मालवांचल यूनिवर्सिटी, इंडेक्स समूह संस्थान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडेक्स समूह संस्थान के विद्यार्थियों को बीजेपी युवा मोर्चा के नमो नव मतदाता सम्मेलन में वर्चुअल संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (25 जनवरी) राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से आग्रह किया।

जिन्होंने अभी तक खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं कराया है वो जल्दी रजिस्टर करवाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है।


मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी ये पहला अवसर है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में युवाओं को वोट भारत की दिशा तय करेगा। मैं सभी मतदाताओं को नमन करता हूं।

naidunia_image

हमारी प्राथमिकता आप सभी युवा मतदाता

नव मतदाता सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी को इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया एवं डीन डॅा.जीएस पटेल,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,ने स्मृति चिन्ह दिया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मोदी की गारंटी है, और आपके सपने ही प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प हैं। हमारी प्राथमिकता आप सभी युवा ही हैं।

आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो युवा मतदाता ही तय करेंगे भारत की दिशा क्या होगी। हमने हमेशा देश के युवाओं पर सबसे अधिक विश्वास किया है।

आप अपनी बात, अपने सुझाव नमो ऐप के माध्यम से भी मुझे पहुंचाते रहिए।नमो ऐप पर मुझे आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का संकल्प पत्र कैसा होना चाहिए, खासकर युवाओं के लिए उसमें क्या होना चाहिए।इससे जुड़े सुझाव भी आप जरूर भेज सकते हैं।

naidunia_image

इंडेक्स समूह संस्थान में युवा मतदाताओं को किया जागरूक

इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ मतदाताओं को जागरूक करना है। उन्होंने युवा छात्रों से कहा कि मतदान युवाओं के साथ हर व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी है।

आप जैसे नव मतदाताओं की जिम्मेदारी है है कि मतदान में आप सभी भी भागीदारी करें। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी संकल्प को पूरा करने के लिए मालवांचल यूनिवर्सिटी और इंडेक्स समूह संस्थान के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में नव मतदाता सम्मेलन के वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सांसद सेवा संकल्प के अंतर्गत कार्यक्रम में नमो एप से जुड़ी जानकारी सांसद प्रतिनिधि डॅा.सृष्टि सराफ सिसोदिया ने दी। इस अवसर पर ,प्रो.वाइस चांसलर डॉ.रामगुलाम राजदान,रजिस्ट्रार डॉ.लोकेश्वर सिंह जोधाणा,एडिशनल रजिस्ट्रार डॉ.विजेंद्र सिंह,डायरेक्टर एचआर रुपेश वर्मा,प्राचार्या डॅा.रेशमा खुराना,प्रभारी डीन डॉ.सुपर्णा गांगुली आदि शिक्षक उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर चौहान ब्रजमोहन राठी,सुधीर भजनी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष (नर्मदा) जोगेंद्र सिंह तोमर,मंडल अध्यक्ष (क्षिप्रा) अमन जायसवाल,भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।