• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Kirana Bazar Rate: शकर निर्यात पर रोक लगाने के आसार, महंगाई काबू करने में जुटी सरकार

Indore Kirana Bazar Rate: शकर के किसी तरह खास श्रेणी के निर्यात को भी सरकार छूट देने की इच्छुक नहीं है।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 18 Oct 2023 01:19:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Oct 2023 08:15:21 AM (IST)
Indore Kirana Bazar Rate: शकर निर्यात पर रोक लगाने के आसार, महंगाई काबू करने में जुटी सरकार
शकर के किसी तरह खास श्रेणी के निर्यात को भी सरकार छूट देने की इच्छुक नहीं है।

HighLights

  1. चुनावी वर्ष में खाद्य वस्तुओं की महंगाई रोकना भी सरकार की प्राथमिकता में है।
  2. विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इस बारे में अधिसूचना इसी सप्ताह जारी कर सकता है।
  3. पूर्व आदेश में 31 अक्टूबर तक शकर का निर्यात रोका गया था।

Indore Kirana Bazar Rate नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। केंद्र ने शकर निर्यात पर ताजा सत्र (अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024) में रोक जारी रहने की उम्मीद है। देश में शकर उत्पादन घटने के अनुमान के साथ ही इथेनाल उत्पादन की जरुरत की पूर्ति करने और उपभोक्ताओं के उपलब्धता सुगम करने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है। चुनावी वर्ष में खाद्य वस्तुओं की महंगाई रोकना भी सरकार की प्राथमिकता में है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इस बारे में अधिसूचना इसी सप्ताह जारी कर सकता है। इससे पहले पूर्व आदेश में 31 अक्टूबर तक शकर का निर्यात रोका गया था। अब नए आदेश में बिना किसी तारीख के साथ शकर का निर्यात अगले आदेश तक रोकने के निर्देश जारी हो सकते हैं। खास बात है कि शकर के किसी तरह खास श्रेणी के निर्यात को भी सरकार छूट देने की इच्छुक नहीं है।


naidunia_image

बीते सीजन में भारत से रिकार्ड शकर निर्यात हुआ

ताजा सीजन में 31.68 मिलियन टन शकर का उत्पादन आंका गया है। यह बीते वर्ष से कम है। अगस्त में कम वर्षा के कारण भी देशभर में गन्ने की फसल को नुकसान आंका गया है। इसके बाद पूर्व अनुमानित उत्पादन और प्रभावित होने की आशंका है। बीते सीजन में भारत से रिकार्ड शकर निर्यात हुआ था। हालांकि इस साल बदले माहौल और चुनावी साल होने के कारण सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

इससे पहले घरेलू बाजार के लिए केंद्र द्वारा माह में दो बार अधिक और समय से पहले कोटा भी जारी किया जा रहा है। दरअसल थोक मूल्य सूचकांक यानी महंगाई की दर में शकर की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से ज्यादा होती है। ऐसे में सरकार किसी भी तरह से महंगाई को ढील देने को राजी नहीं है।

दरअसल सरकार द्वारा उठाए गए तमाम कदमों के बावजूद खेरची बाजारों में शकर की कीमतें मजबूत बनी हुई है। त्योहारी सीजन में मांग और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार आज-कल में ही निर्यात प्रतिबंध की अधिसूचना जारी कर कीमतों को काबू करने के प्रयास में हैं।

दरअसल थोक मूल्य सूचकांक यानी महंगाई की दर में शकर की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से ज्यादा होती है। शकर मिलों द्वारा दाम कम नहीं किए जाने से हाजिर बाजारों में भी शकर के दाम मजबूत बोले जा रहे है। शकर की आवक पांच गाड़ी की बताई गई। शकर नीचे में 4020 ऊपर में 4050 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई।

खरगोन और महाराष्ट्र से नई धोली मूसली की आवक शुरू

मध्यप्रदेश के खरगोन और महाराष्ट्र से सीमित रूप से नई छोली मूसली की आवक शुरू हो गई जिसका भाव 1600-1800 रुपये प्रति किलो खुला। इस साल धोली मूसली की फसल पिछले साल की तुलना में जोरदार बताई जा रही है। यही वजह है कि नई मूसली के दाम काफी कम खुले हैं। पुराना स्टॉक भी अच्छा होने से पुराने मालों के दाम कुछ घटाकर बोले जाने लगे है। हालांकि मूसली की डिमांड फिलहाल बाजार में बेहद कमजोर है क्योंकि मौसम में जैसी ठंडक आना चाहिए वैसी नहीं है।

व्यापारियों का कहना है कि ठंड का दबाव बढ़ते ही धोली मूसली की डिमांड में अच्छा खास इजाफा होने की संभावना है। इसके अलावा धोली मूसली की उपयोग दवाइयों में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसके चलते कई दवा निर्माताओं की मांग भी आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बावजूद इसके दामों में तेजी नजर नहीं आ रही है। खोपरा बूरे की भारी शॉर्टेज होने और हलवाइयों की डिमांड के साथ ही घरेलू मांग का दबाव अच्छा होने से भाव में सुधार जारी रहा।

खोपरा बूरा नीचे में 2250 ऊपर में 3800 रुपये प्रति 15 किलो बोला गया। खोपरा गोले में कारोबार सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही। नारियल की अवाक तीन गाड़ी की रही। नारियल 100 भरती 1500-1550, 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1750-1800, 200 भरती 1850-1900, 250 भरती 1900-1950 रु. प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा गोला बक्सा 100-125 रु. प्रति किलो और खोपरा बूरा 2350-3800 रु. प्रति (15 किलो) के भाव रहे।

शकर-गुड़- शकर एस 4020 से 4050, गुड़ भेली 3700-3800, कटोरा 4200-4300, लड्डु 4400-4500 गिलास एक किलो 4600-4800 , ऑर्गेनिक 6500 रुपये।

फलाहारी- सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 102-115, साबूदाना चालू 6500 से 7000, मीडियम 7100 से 7200, बेस्ट 7400 से 7700, साबुदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 8170, सच्चासाबु एगमार्क एक किलो 8170 सच्चासाबु एगमार्क खीरदाना(500 ग्राम) 8350, सच्चासाबू फूलदाना (500ग्राम) 9020, गोपाल साबूदाना लूज (25किलो) 7230 रुपये प्रति क्विंटल व अल्पाहार व कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 10820 रुपये।रायल रतन सच्चामोती (1 किलो) 8200, रायलरतन सच्चामोती (500 ग्राम) 8260 व लूज 7800 रायलरतन सच्चामोती मोरधन 11500 रुपये। खोपरा गोला बक्सा 100-125 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2350-3800 रुपये प्रति (15 किलो) ।

पूजन सामग्री - नारियल 100 भरती 1500-1550, 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1750-1800, 200 भरती 1850-1900, 250 भरती 1900-1950 प्रति बोरी । देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपये। केसर 150 से 173 रुपये प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसाले- कालीमिर्च 630 से 635 एटम 645 से 655, मटरदाना 670 से 715, बेस्ट 720 , हल्दी निजामाबाद 170 से 200, हल्दी सांगली 250 से 275, जीरा राजस्थान 655 से 675, ऊंझा 685 से 690, मीडियम 690 से 700, बेस्ट 715 से 725, सौंफ मोटी 280 से 285, मीडियम 300 से 325, बेस्ट 375 से 425, बारीक 350 से 425, लौंग 880 से 925, बेस्ट 930-960, दालचीनी 230 से 250, बेस्ट 260 से 270, जायफल 600-640, बेस्ट 650-675 जावत्री 1850-1950 , बड़ी इलायची 975 से 1050 मीडियम 1125-1175 बेस्ट 1200 से 1250, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 575 से 675, शाहजीरा खर 340-355, ग्रीन 550-580, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 600-640-680 , नागकेसर 725 से 750, सौंठ 320 से 350-400, खसखस चालू 675 से 775, बेस्ट 950 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1300, धोली मूसली 1400 से 1450, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1875 से 1975, मीडियम 2025 से 2050, बेस्ट 2125 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2275 से 2450, पानबार 2150 रुपये प्रति किलो।

सूखे मेवे- काजू डब्ल्यू 240 नंबर 725 से 750, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 650 से 700, काजू डब्ल्यू वन 640 से 660, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 580 से 585, टुकड़ी 650 से 570, नई बादाम 667-680 पुरानी अमेरिकन 640 से 650 चोड़ी 700 बादाम इंडिपेंडेंट 570-600 आस्ट्रेलियन बादाम 700-750 टांच 500-525, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 140 से 175, बेस्ट 185-215, चारोली 1385 से 1550, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 750 से 1050 बेस्ट 1150 से 1200 , एक्सट्रा बेस्ट 1350, मखाना 500 से 600 बेस्ट 750-850 , पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600रुपये।