• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

स्वच्छ सर्वेक्षण परिणाम 11 नवंबर को, एक बार फिर सजेगा इंदौर के सिर पर ताज, 8 वर्षों से है सिरमौर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणाम 11 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। एक बार फिर इंदौर अपने सिर पर नंबर वन का ताज सजाने को तैयार है।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 08:31:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 08:45:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
स्वच्छ सर्वेक्षण परिणाम 11 नवंबर को, एक बार फिर सजेगा इंदौर के सिर पर ताज, 8 वर्षों से है सिरमौर
इन्दौर के एमजी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ टॉवर दीपावली के लिए जगमगा उठा है। -राजू पवार

HighLights

  1. स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर इस बार दो अलग-अलग केटेगरी में लिस्टेड है
  2. पिछले आठ वर्ष से स्वच्छता में लगातार देश का नंबर वन शहर बना हुआ है
  3. सुपर लीग में उसका मुकाबला 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों से है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणाम 11 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। एक बार फिर इंदौर अपने सिर पर नंबर वन का ताज सजाने को तैयार है। 11 नवंबर को होने वाला पुरस्कार वितरण समारोह न्यू दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे से होगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु इसकी अध्यक्षता करेंगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवंं शहरी मामलों के मंत्री मनोहरलाल खट्टर और इसी विभाग के राज्यमंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर इस बार दो अलग-अलग केटेगरी में लिस्टेड है। सुपर लीग में उसका मुकाबला 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों से है। दूसरी तरफ वह स्वच्छता जोड़ी मुकाबले में भी शामिल है। उसे सिद्ध करना है कि वह सिर्फ खुद ही स्वच्छ नहीं है बल्कि दूसरे शहरों को स्वच्छ बनाने की क्षमता भी रखता है।


इंदौर पिछले आठ वर्ष से स्वच्छता में लगातार देश का नंबर वन शहर बना हुआ है

इंदौर पिछले आठ वर्ष से स्वच्छता में लगातार देश का नंबर वन शहर बना हुआ है। 17 जुलाई 2025 को जब शहर के सिर पर आठवी बार नंबर वन का ताज सजा था तो उसे एक और जिम्मेदारी मिली थी खुद के साथ देपालपुर को भी स्वच्छ बनाने की। हमने इस जिम्मेदारी का बखूबी निभाया भी।

इंदौर के साथ-साथ देपालपुर भी स्वच्छ शहर बन चुका है

आज इंदौर के साथ-साथ देपालपुर भी स्वच्छ शहर बन चुका है। स्वच्छ सर्वक्षण मुकाबले में इस बार 4909 शहरों के बीच मुकाबला है। हालांकि इंदौर 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के स्वच्छता लीग में शामिल है। इस केटेगरी में उसका मुख्य मुकाबला सूरत, नवी मुंबई, विजयवाड़ा जैसे शहरों से है। इसके साथ ही वह स्वच्छ शहर जोड़ी केटेगरी में भी शामिल है। इस केटेगरी में 72 शहर मेंटर की भूमिका में हैं। शामिल प्रत्येक शहर को मेंटी (कमजोर सहयोगी) की स्वच्छता सुधारना है।

12500 अंकों का है मुकाबला

इस बार मुकाबला 12500 अंकों का है। पिछले सर्वे में इंदौर को 99.75 अंक मिले थे। उम्मीद है कि इस बार हमारा इंदौर शत प्रतिशत अंक हासिल कर खुद को सिद्ध करेगा।

हम पूरी तरह आश्वस्त हैं

स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम 11 नवंबर को न्यू दिल्ली में घोषित होंगे। हमें पूरा विश्वास है कि एक बार फिर इंदौर देश का नंबर वन शहर बनेगा। इंदौर दोनों केटेगरी में नंबर वन रहेगा। -पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर

यह भी पढ़ें- देश के 'प्रगति-50' शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन, बनाए जाएंगे स्वच्छ आदर्श शहर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।