• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर की सफाई परखने पहुंची 6 सदस्यीय टीम, रेलवे ट्रैक पर डिब्बा लेकर शौच जाने वालों की होगी निगरानी

छह सदस्यीय टीम शनिवार को इंदौर पहुंची। टीम के सदस्यों ने पहले दिन वार्ड स्तर के कुछ रहवासी क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

By Udaypratap SinghEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 23 May 2026 08:55:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 08:55:40 PM (IST)
इंदौर की सफाई परखने पहुंची 6 सदस्यीय टीम, रेलवे ट्रैक पर डिब्बा लेकर शौच जाने वालों की होगी निगरानी
इंदौर की सफाई परखने पहुंची 6 सदस्यीय टीम( एआई फोटो)

HighLights

  1. स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए छह सदस्यीय टीम इंदौर पहुंची
  2. सात दिनों में दो हजार लोगों से लेगी सफाई व्यवस्था का फीडबैक
  3. रेलवे पटरियों, स्कूलों और बाजारों की भी होगी जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए छह सदस्यीय टीम शनिवार को इंदौर पहुंची। टीम के सदस्यों ने पहले दिन वार्ड स्तर के कुछ रहवासी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य अब आगामी दिनों में शहर के रहवासी क्षेत्रों के साथ बाजार, शैक्षणिक संस्थान और अन्य इलाकों में घूमकर शहर की सफाई व्यवस्था का आकलन करेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन वेलिडेशन के लिए टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से पूछेंगे कि आपके शहर की सफाई व्यवस्था कैसी है। डोर टू डोर कचरा वाहन आपके घर आता है या नहीं। वाहन में आप घर से अलग-अलग कचरा देते हैं या नहीं।


दो हजार लोगों से मिलकर उनका फीडबैक दर्ज करेंगे

सर्वे टीम के सदस्य आगामी सात दिनों में करीब दो हजार लोगों से मिलकर उनका फीडबैक दर्ज करेंगे। सकारात्मक फीडबैक मिलने पर इंदौर नगर निगम को सर्वे में 400 अंक मिलेंगे। वहीं ऑनलाइन और एप के माध्यम से मिलने वाले फीडबैक पर इंदौर नगर निगम को 100 अंक हासिल होंगे। इंदौर में सर्वे टीम घाट, मंडी और हाट बाजारों का भी निरीक्षण करेगी।

रेल पटरियों पर भी सर्वे टीम की रहेगी नजर

इस बार सर्वेक्षण में रेलवे स्टेशन और रेल पटरियों पर भी सर्वे टीम की नजर रहेगी। सुबह के समय रेलवे के आसपास की बस्तियों का कोई व्यक्ति डिब्बा लेकर पटरियों के आसपास खुले में शौच तो नहीं कर रहा, इसकी भी जांच की जाएगी।

यही वजह है कि रेलवे के अलावा इंदौर नगर निगम की टीम रेलवे पटरियों के आसपास पिछले कुछ दिनों से मुस्तैदी से निगरानी कर रही है कि कोई खुले में शौच तो नहीं कर रहा।

सरकारी स्कूलों के शौचालय और कचरा संग्रहण व्यवस्था की जांच

सर्वेक्षण टीम इंदौर में सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुसार कचरा संग्रहण व्यवस्था का आकलन करेगी। इसके अलावा स्कूलों में शौचालय पर्याप्त हैं या नहीं, इसका भी निरीक्षण किया जाएगा। अभी भले ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं और छात्र नहीं हैं, इसके बाद भी टीमें सरकारी स्कूल परिसरों में निरीक्षण के लिए पहुंचेंगी।

देपालपुर में देखी कचरा प्रोसेसिंग यूनिट

स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार स्वच्छ जोड़ी के तहत इंदौर का आकलन देपालपुर के साथ किया जाना है। देपालपुर में सर्वेक्षण टीम ने अभी तक कचरा प्रोसेसिंग यूनिट और शौचालय का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य देपालपुर के रहवासी इलाकों के साथ बाजारों और स्कूलों की सफाई व्यवस्था देखने भी गए थे।

यह भी पढ़ें- MP के 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल, 5 महीने से नहीं मिला वेतन, 25 मई को आर-पार का आंदोलन