यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taste Of Indore: सेंव के दीवाने शहर इंदौर में यहां पराठे के साथ सेंव नहीं, पराठे में ही सेंव है
Taste Of Indore: इस इंदौरी जायके वाले ठिये पर यूं तो कई तरह के पराठे मिलते हैं लेकिन यहां की खूबी सेंव का पराठा है।
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 19 Aug 2023 09:21:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Aug 2023 02:14:49 PM (IST)
इंदौर में नियमित भोजन की थाली में सब्जी-दाल भले ही न हो पर सेंव जरूर शामिल रहती है।HighLights
- इंदौर शहर में सेंव का दायरा पोहे, चाट, भेल तक ही सीमित नहीं है।
- इंदौर में सेंव कब किसके साथ अपना रंग जमा ले कुछ तय नहीं।
- नियमित भोजन की थाली में सब्जी-दाल भले ही न हो पर सेंव जरूर शामिल रहती है।
Taste Of Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। किसी और शहर में सेंव का दायरा पोहे, चाट, भेल तक ही सीमित हो लेकिन इंदौर में यह सेंव कब किसके साथ अपना रंग जमा ले कुछ तय नहीं। कभी तो सेंव खमण पर सज जाती है तो कभी दही-पूरी में रम जाती है, हाट डाग और छोले टिकिया की रंगत भी इससे बढ़ जाती है। यहां तो दावत भी सेंव की सब्जी के बिना अधूरी है और नियमित भोजन की थाली में सब्जी-दाल भले ही न हो पर सेंव जरूर शामिल रहती है। अब तो पिज्जा पर भी सेंव इठला रही है।
सेंव के प्रति इंदौरियों की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर में सेंव का पराठा भी मिलने लगा है। दिल्ली की तरह इंदौर में भी एक पराठा वाली गली है और यह गली जेल रोड के समीप काछी मोहल्ला में है। जहां पराठे के कई ठिये हैं और उनमें से एक ठिया ऐसा भी है जो ठेठ इंदौरी है।
![naidunia_image]()
इस इंदौरी जायके वाले ठिये पर यूं तो कई तरह के पराठे मिलते हैं लेकिन यहां की खूबी सेंव का पराठा है। वेंकुस किचन में इंदौरियों के लिए विशेषतौर पर सेंव पराठा तैयार किया जाता है। इस पराठे में सेंव के स्वाद के साथ लौंग और
हींग का स्वाद भी मुंह में घुल जाता है और गर्मागर्म पराठे का साथ निभाता है बूंदी का रायता, कैरी का अचार और सलाद। यूं तो पराठे दही या अचार के साथ खाए जाते हैं लेकिन यहां पराठे के साथ बूंदी का रायता और सलाद इसलिए परोसा जाता है ताकि पाचन भी बेहतर हो जाए और शरीर को
फायबर भी मिले।
संचालक सुनील पुराणिक बताते हैं यहां बनने वाले पराठों में सामान्य मसालों के अतिरिक्त जो मसाले प्रमुखता से डाले जाते हैं उनमें अजवाइन, हींग और कसूरी मैथी है। जहां तक बात सेंव के पराठे की है तो इसमें
लौंग की सेंव में अन्य मसालों को तो मिलाया ही जाता है साथ ही उसमें मसालेदार सब्जी की तरी भी थोड़ी सी डाली जाती है जिससे सब्जी की गंध, स्वाद तो शामिल हो ही जाती है साथ ही सेंव बिखरती नहीं।
इस पराठे के अलावा यहां प्याज का पराठा भी बनाया जाता है और सदाबहार
आलू का पराठा भी बनता है। पराठे के साथ बूंदी का रायता भी परोसा जाता है। गर्म पराठे के साथ बूंदी का ठंडा रायता पराठे का स्वाद और भी बढ़ा देता है।