• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर में 20 करोड़ की लागत से बना मंदिर, स्वर्ण सिंहासन पर विराजेंगे स्वामी नारायण

शहर के खंडवा रोड पर 14 महीने में 20 करोड की लागत से स्वामी नारायण मंदिर बनाया गया है।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 17 Nov 2017 06:36:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Nov 2017 08:17:37 PM (IST)
इंदौर में 20 करोड़ की लागत से बना मंदिर, स्वर्ण सिंहासन पर विराजेंगे स्वामी नारायण

इंदौर। शहर के खंडवा रोड पर 14 महीने में 20 करोड की लागत से स्वामी नारायण मंदिर बनाया गया है। एक एकड भूमि में से मंदिर का निर्माण 110 बाय 75 वर्गफीट में हुआ है जबकि जमीन से कलश की उंचाई 91 फीट है। मंदिर में पांच शिखर और 4 गुंबद के साथ कुल 238 स्तंभ हैं। इन पर संत-गंधर्वों की 90 मूर्तियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही फूल, मोर और बेलबूटे की बारीक नक्काशी हुई है।

उड़ीसा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और प्रदेश के 100 कारीगरों ने प्रतिदिन दिन-रात काम कर इस 14 महीने में तैयार किया है। मंदिर के शिखर पर पदमशिला पर की गई नक्काशी देखते ही बनती है। राजस्थानी और दक्षिणभारतीय शैली में बने मंदिर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में है, जिससे मेनरोड से ही मूर्तियों के दर्शन हो सकते हैं।


संचालक मंडल के सदस्य कांतिभाई बटेल ने बताया कि द्वार पर दो बड़े हाथी और गाय के साथ मुरली बजाते कृष्ण है तो उत्तर और दक्षिण द्वार पर सिंह की चार मूर्तियां है। प्रचार-प्रसार प्रमुख पंकज शाह ने बताया कि छत की नक्काशी और संगमरमर के फर्श की खबूसरती देखती ही बनती है। मुख्य सिंहासन और सारे कलश पर स्वर्ण की कारीगरी सूरत के कारीगरों ने की है। मंदिर में संत निवास और भक्त निवास भी बनाया गया हैं।

naidunia_image

घनश्याम के स्वरूप में होंगे स्वामी नारायण भगवान

प्रभारी स्वामीनारायण मंदिर इंदौर के स्वामी स्नेहसागरदास जी ने कहा कि मुख्य शिखर के नीचे भगवान स्वामीनारायण भगवान के घनश्याम स्वरूप की 5 फीट की मूर्ति स्वर्ण सिहासन पर विराजित की जाएगी। इसके बाद उत्तर और दक्षिण के शिखर के नीचे जयपुर से आई राधाकृष्ण और लक्षमीनारायण की मूर्ति को प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के द्वार पर दोनों शिखर के नीचे हनुमानजी और गणपति की सुंदर मूर्तियों और शिवलिंग स्थापित होगा।

पोथी यात्रा के साथ शुरू होगी महोत्सव की शुरुआत

- 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे पौथी यात्रा दोपहर 2 बजे अहिल्या माता कॉलोनी से निकाली जाएगी और शाम 4 बजे दीप प्रागटय और मंगल प्रवचन होंगे।

-21 नवंबर को दोपहर 2 बजे रंगारंग नाटय की प्रस्तुति और रात 9 बजे दरबार का आयोजन होगा।

- 22 नवंबर को शाम 5 बजे पटेल नगर से नगर यात्रा और रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

- 23 नवंबर को प्रतिष्ठा सुबह 11 बजे, यज्ञ की पूर्णाहुति दोपहर 12 बजे और अन्नाकूट दोपहर 12 बजे होगा।