• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

मौसम: इंदौर में दिन का पारा 1.6 डिग्री आया नीचे, मंगलवार को 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

सोमवार को पारा 44.3 डिग्री तक पहुंच गया था, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक रहा। पिछले 10 वर्षों में यह केवल तीसरा मौका है। जब तापमान इस खतरनाक स्तर ...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 20 May 2026 08:54:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 08:54:34 AM (IST)
मौसम: इंदौर में दिन का पारा 1.6 डिग्री आया नीचे, मंगलवार को 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
लोग दोपहर में गर्मी से बचाव के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. बादलों ने बढ़ा दी उमस, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा
  2. चौबीस घंटे पहले सोमवार को पारा 44.3 डिग्री तक पहुंच गया था
  3. दोपहर के समय चल रही तेज और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मई की तेज गर्मी ने पूरे प्रदेश को झुलसा दिया है। इंदौर सहित कई शहरों में दिन के समय सड़कें आग उगलती नजर आ रही हैं। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि चौबीस घंटे पहले सोमवार को पारा 44.3 डिग्री तक पहुंच गया था, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक रहा। पिछले 10 वर्षों में यह केवल तीसरा मौका है। जब तापमान इस खतरनाक स्तर तक पहुंचा है।

गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि सुबह 11 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय चल रही तेज और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम और पश्चिम की ओर बनी हुई है। इसके कारण गर्मी लगातार बनी हुई है। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे, जिससे उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार रात 10 बजे तक भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान करती रही।


26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है मानसून

इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर राहत भरी खबर दी है। अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। हालांकि इसमें चार दिन आगे-पीछे होने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण तथा विभिन्न ट्रफ लाइनों के कारण मौसम में बदलाव की स्थिति बन रही है। आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश की संभावना भी बन सकती है। फिलहाल लोगों को तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम... नौगांव में पारा 47 डिग्री पहुंचा, कई जिलों में तीव्र लू का प्रकोप