• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

जो सामने आया, उसे टक्कर मारती रही डीसीपी की सरकारी कार, इंदौर में लहराते हुए डीआरपी लाइन पहुंचा वाहन

शहर में पुलिस के ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के बीच डीसीपी लिखी सरकारी कार का सड़क पर लहराते हुए चलने का वीडियो सामने आया है। परदेशीपुरा क्षेत्र में कार ने पहले साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मारी, इसके बाद स्कूटर सवार को भी चपेट में ले लिया।

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 05:51:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 05:51:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जो सामने आया, उसे टक्कर मारती रही डीसीपी की सरकारी कार, इंदौर में लहराते हुए डीआरपी लाइन पहुंचा वाहन
जो सामने आया, उसे टक्कर मारती रही डीसीपी की सरकारी कार। (एआई इमेज)

HighLights

  1. परदेशीपुरा में बच्चे और स्कूटर सवार को मारी टक्कर
  2. वीडियो वायरल, चालक के नशे में होने की चर्चा
  3. कार में दो पुलिसकर्मी बैठे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में पुलिस के ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के बीच डीसीपी लिखी सरकारी कार का सड़क पर लहराते हुए चलने का वीडियो सामने आया है। परदेशीपुरा क्षेत्र में कार ने पहले साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मारी, इसके बाद स्कूटर सवार को भी चपेट में ले लिया।

राहगीरों ने कार चालक को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। लोगों ने पीछा कर वीडियो बनाया तो कार कलश चौराहे से भंडारी ब्रिज की तरफ निकल गई और सीधे डीआरपी लाइन में जाकर खड़ी हो गई। चालक के शराब के नशे में होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने जांच के आदेश दिए है।


कार में दो पुलिसकर्मी बैठे थे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफेद रंग की स्कार्पियो (एमपी 03 ए 8674) क्लर्क कालोनी की ओर से आ रही थी। कार के आगे और पीछे डीसीपी लिखी प्लेट लगी थी और उसमें दो पुलिसकर्मी बैठे थे। कार अचानक लहराने लगी। इसी दौरान सबसे पहले साइकिल से जा रहे एक बच्चे को कट लग गया। बच्चा सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कार नहीं रुकी।

पीछे दौड़े लोग, वीडियो में कैद हुई करतूत

कार के लगातार लहराते हुए चलने से लोगों को चालक की स्थिति पर संदेह हुआ। कुछ लोगों ने कार का पीछा शुरू कर दिया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसके बाद चालक ने एक स्कूटर सवार को भी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। कार रास्ते में अन्य वाहनों के बेहद करीब से निकलती रही।

लोगों के पीछा करने के बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और कलश चौराहे से भंडारी ब्रिज की ओर चला गया। इसके बाद वह सीधे डीआरपी लाइन पहुंचा और वाहन खड़ा कर दिया।

सरकारी वाहन पर सवाल, अभियान की भी किरकिरी

घटना का वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गई है। बताते है गाड़ी जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता के पास थी। 1 सितंबर की घटना बताई जा रही है। मेहता वीआरएस ले चुके है। चालक धर्मेंद्र गुप्ता उनको छोड़ कर लौट रहा था। साथ में गनमैन भी था। मामले की आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने जांच के आदेश दे दिए है।

यह भी पढ़ें- अशोकनगर में दर्दनाक हादसा : एक टक्कर ने उजाड़ दिए दो परिवार, चार की मौत; सात साल के मासूम ने भी तोड़ा दम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।