• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: इंदौर में गुंडे ने जिस हाथ में चाकू उठाया वो टूट गया, सिटी बस में की साफ सफाई

Indore Crime News: पुलिस ने सिटी बस से ही सीसीटीवी फुटेज निकाले और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 24 Aug 2022 11:09:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Aug 2022 12:58:03 PM (IST)
Video: इंदौर में गुंडे ने जिस हाथ में चाकू उठाया वो टूट गया, सिटी बस में की साफ सफाई

Indore Crime News इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सिटी बस के चालक और कंडक्टर को चाकू से धमकाने वाले गुंडे को पुलिस ने उसी के अंदाज में सबक सिखाया। जिस हाथ में चाकू था उसे तोड़ दिया। जिस बस में रंगदारी की उसमें पौंछा लगवाकर साफ सफाई भी करवाई। सवारी और चालक-परिचालक से माफी भी मांगी। सिटी बस में हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था। आरोपितों पर अवैध वसूली का प्रकरण दर्ज किया गया था।

इंदौर में सिटी बस के चालक और कंडक्टर को चाकू से धमकाने वाले गुंडे को पुलिस ने उसी के अंदाज में सबक सिखाया। जिस हाथ में चाकू था उसे तोड़ दिया। https://t.co/e1dZQSFH4U#Indore #IndoreNews #MPNews #MadhyPradesh #viralvideo #Viral pic.twitter.com/b8cr7edqQp— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 24, 2022

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक घटना खजराना गणेश मंदिर के समीप की है। पुलिस ने इलेक्ट्रिक बस के चालक दीपक रमेश शर्मा (जूनी इंदौर) की शिकायत पर दो बदमाश अंकित (मित्रबंधू नगर) और अतुल (बंगाली कालोनी) के खिलाफ अड़ीबाजी का केस दर्ज किया था। उमेश ने पुलिस को बताया कि वह बस में सवारी लेकर जा रहा था। आरोपितों ने ओवरटेक कर बस रुकवाई और मैजिक अड़ा दी। उससे मैजिक में गैस भरवाने के लिए 500 रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने चाकू निकाला और दीपक की गर्दन पर अड़ा दिया। मामले के पुलिस ने सिटी बस से ही सीसीटीवी फुटेज निकाले और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपितों ने भागने का प्रयास किया और गिरकर घायल हो गए।


बस में पौंछा लगाकर सवारियों से माफी मांगी

टीआइ के मुताबिक आरोपित अंकित पुत्र अनिल निवासी मित्रबंधू नगर और अतुल पुत्र मधुकर निवासी बंगाली कालोनी को गिरफ्तार कर उसी बस में लेकर गए जिसमें रंगदारी की थी। आरोपितों ने चालक दीपक से माफी मांगी और बस में बैठे यात्रियों के माफी मांगी। इसी तरह लसूड़िया पुलिस ने भी उदय पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी ग्रीन व्यू सिंगापुर टाउनशिप की शिकायत पर आदित्य और विशाल चौधरी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपितों ने शराब के लिए रुपयों की मांग की थी।