• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: हत्यारे ने कबूला, रातभर पत्नी की लाश के पास बैठा रहा, सुबह होते ही फरार हुआ

Indore Crime News: इंदौर में पिछले साल 20 नवंबर को मिली महिला की लाश। पति ने ही की थी हत्या।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 13 May 2022 03:18:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 May 2022 03:22:50 PM (IST)
Indore Crime News: हत्यारे ने कबूला, रातभर पत्नी की लाश के पास बैठा रहा, सुबह होते ही फरार हुआ

Indore Crime News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। छह महीने पूर्व महिला की हत्या करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने गला घोंटकर मारा और पहचान छुपाने के लिए शव को जला दिया। पुलिस ने आरोपित को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार लिया है। हत्या के बाद वह रातभर लाश के पास ही बैठा था। उजाला होने पर बाहर से दरवाजा बंदकर फरार हो गया।

आजाद नगर टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक पिछले साल 20 नबंवर को आलोक नगर (मुसाखेड़ी) में एक महिला की लाश मिली थी। जांच पड़ताल में पता चला महिला का नाम ज्योति उर्फ पूजा चौहान है। पुलिस ने उसके पति ब्रजेश उर्फ विजय चौहान की तलाश की तो वह फरार हो गया। तभी से पुलिस ब्रजेश के पीछे पड़ी थी जो गुरुवार को हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में ब्रजेश ने बताया कि ज्योति उसकी दूसरी पत्नी थी। रोज रोज होने वाले विवाद के कारण उसने गला घोंट कर हत्या की और बाद में लाश को जला दिया। लाश जलाने के बाद भी वह रातभर शव के पास बैठा रहा। बोतल को कमरे में ही छुपा दिया।


दो दिन पहले ही सामान लेकर आया था दंपती

पुलिस को महिला की पहचान करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। जिस घर में लाश मिली वह आलोक नगर में ही रहने वाले विरेंद्र उर्फ भूरा का है जिसमें बने छोटे-छोटे कमरे में कई लोग किराये से रहते हैं। ब्रजेश और ज्योति भी 18 नवंबर को ही सामान लेकर रहने आए थे। भूरा ने उनसे आइडी मांगी तो दूसरे दिन देने का बोला। 20 नंवबर को तो उसने ज्योति की हत्या ही कर डाली। पुलिस को पता चला कि ब्रजेश राऊ क्षेत्र से आना बता रहा था। ज्योति के तेजपुर गड़बड़ी क्षेत्र में रहने की जानकारी मिली। पुलिस ने कड़ियां जोड़ी और ब्रजेश की जानकारी निकाल ली। उसकी पहली पत्नी पचौर में रहती है। जिससे उसको एक बेटी और एक बेटा है। ज्योति को भी दो बेटे है।